फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Transfer of two doctors including CHC Medical Superintendent

Shamli News: सीएचसी के चिकित्साधीक्षक समेत दो चिकित्साकों का स्थानांतरण

Thu, 14 Mar 2024 12:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Transfer of two doctors including CHC Medical Superintendent
शामली। शासन ने सीएचसी शामली के चिकित्साधीक्षक समेत दो चिकित्सकों का स्थानांतरण जिला संयुक्त चिकित्सालय में किया है। सीएचसी में उनके स्थान पर अभी किसी की नियुक्ति नहीं हुई है।
विज्ञापन

बुधवार को शासन से जारी सूची में सीएचसी शामली में तैनात चिकित्साधीक्षक डॉ. रामनिवास का स्थानांतरण जिला संयुक्त चिकित्सालय में हड्डी रोग विशेषज्ञ के पद पर किया है। वह इस पद पर ढई साल से तैनात थे। इससे पहले करीब 15 साल तक सीएचसी शामली में ही हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में तैनात रहे हैं। इसके अलावा सीएचसी शामली में पैथोलोजिस्ट डॉ. अनुपम सक्सेना को जिला संयुक्त चिकित्सालय में वरिष्ठ परामर्शदाता के पद पर किया है। डॉ. सक्सेना करीब दस साल से सीएचसी में पैथोलोजिस्ट के पद पर तैनात रहे हैं। कुछ दिन पहले ही शासन से उनका प्रमोशन एसीएमओ के पद पर हुआ है। दोनों चिकित्सकों के स्थान पर सीएचसी में अभी किसी चिकित्सक की नियुक्ति नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed