{"_id":"65789337c2d635fbae089215","slug":"train-driver-saved-life-of-a-man-by-applying-emergency-brake-in-shamli-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News : ट्रेन चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर बचाई अधेड़ की जान, 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News : ट्रेन चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर बचाई अधेड़ की जान, 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन
Tue, 12 Dec 2023 10:37 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 12 Dec 2023 10:37 PM IST
सार
Shamli News : स्टेशन मास्टर संजीव कुमार ने बताया कि ट्रेन रुकने की सूचना पर वह मौके पर पहुंचे थे। लेकिन पटरी पर लेटने वाले अधेड़ के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शामली के जलालाबाद में ट्रेन चालक की सजगता से पटरी पर लेटा एक अधेड़ बाल-बाल बचा। दिल्ली से सहारनपुर को जाने वाली ट्रेन से कटने के लिए एक अधेड़ जलालाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पर लेट गया। ट्रेन के चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर किसी तरह अधेड़ की जान बचाई।
विज्ञापन
दिल्ली से चलकर सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन संख्या 04521 जलालाबाद रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को दोपहर बाद लगभग 4:15 बजे पहुची। इसके बाद यह ट्रेन जैसे ही स्टेशन से कुछ दूरी पर आगे चली तो एक अधेड़ रेलवे पटरी पर ट्रेन के आगे लेट गया। ट्रेन चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। अधेड़ से कुछ दूर पहले ही ट्रेन रोक ली गई। इस दौरान अधेड़ रेलवे पटरी से उठकर भाग खड़ा हुआ। इस दौरान लगभग 20 मिनट तक ट्रेन फाटक के निकट ही खड़ी रही। स्टेशन मास्टर और ट्रेन ड्राइवर ने वहां मौजूद यात्रियों व स्थानीय लोगों से उक्त अधेड़ के बारे में जानकारी की परंतु कोई जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: न्यूटिमा विवाद: सपा विधायक अतुल प्रधान की पंचायत में जुटे समर्थक, प्रदेश अध्यक्ष भी पहुंचे, पुलिस ने रोके वाहन
विज्ञापन
स्टेशन मास्टर संजीव कुमार ने बताया कि ट्रेन रुकने की सूचना पर वह मौके पर पहुंचे थे। लेकिन पटरी पर लेटने वाले अधेड़ के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। बाद में ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
यह भी पढ़ें: Meerut: घरों पर चस्पा किए पलायन के पोस्टर, अफसरों में मचा हड़कंप, ब्राह्मण और गुर्जर समाज में हुआ था विवाद