फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Brahmin community pasted exodus posters on their homes if action was not taken against accused in Hastinapur

Meerut: घरों पर चस्पा किए पलायन के पोस्टर, अफसरों में मचा हड़कंप, ब्राह्मण और गुर्जर समाज में हुआ था विवाद

Mon, 11 Dec 2023 07:47 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 11 Dec 2023 07:47 PM IST
सार

Meerut News : गुर्जर समाज के युवकों द्वारा धारदार हथियारों से हमला करने के मामले में ब्राह्मण समाज के लोगों ने अपने घरों पर पलायन के पोस्टर चस्पा किए हैं।

विज्ञापन
Brahmin community pasted exodus posters on their homes if action was not taken against accused in Hastinapur
घरों पर पलायन के पोस्टर चस्पा किए। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर गढ़ी में ब्राह्मण समाज के युवक पर हमला करने के मामले में पीड़ित परिवारों ने अपने घरों पर पलायन के पोस्टर लगा दिए हैं। उधर, पलायन की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


बताया गया कि रविवार को खेत पर पानी देने गए ब्राह्मण समाज के शिवकुमार पुत्र शेर सिंह पर कुछ लोगों द्वारा धारदार हथियारों से हमला किया गया था। जिसमें वह घायल हो गया था। इस मामले में ब्राह्मण समाज के लोगों ने मांग की है कि गुर्जर समाज के लोग लगातार उन पर हमले कर रहे हैं। अगर जल्द ही आरोपी पक्ष की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह गांव से पलायन कर देंगे, जिसके लिए उन्होंने अपने घरों के बाहर पलायन के बैनर व पोस्टर लगा दिए हैं।

विज्ञापन

इस मामले में  ब्राह्मण समाज के लोगों ने गांव के गुर्जर समाज के करीब आधा दर्जन लोगों को नाम दर्ज किया था। उधर, पीड़ित की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। ब्राह्मण समाज के शिवकुमार पर हुए हमले से गांव के अन्य समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया। उनका कहना है कि गुर्जर समाज के लोग अक्सर उन पर हमले करते हैं और पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है। 

ब्राह्मण समाज के लोगों का कहना था कि अगर शिवकुमार पर हमला करने वाले गुर्जर समाज के लोगों को जल्द गिरफ्तार करके सजा नहीं दिलाई गई तो ब्राह्मण समाज के लोग अकबरपुर गढ़ी गांव से पलायन करने के लिए तैयार हैं। इस मामले में ब्राह्मण समाज के गौरव शर्मा ने बताया कि गांव में ब्राह्मण समाज के करीब एक दर्जन घर मौजूद हैं, जिन्होंने अपने घरों के आगे पलायन करने के पोस्टर चस्पा कर दिए हैं। गौरव शर्मा ने कहा कि अगर आरोपियों पर जल्द ही उचित कार्रवाई नहीं की जाती तो सभी लोग गांव से पलायन करेंगे। 

विज्ञापन

उधर, घरों पर पलायन के पोस्टर लगाने से हड़कंप मच गया। एसडीएम अखिलेश यादव, सीओ आशीष शर्मा, थाना प्रभारी विजय बहादुर गांव में पहुंचे, जहां ब्राह्मण समाज के लोगों से उन्होंने बातचीत की और पलायन के पोस्टर हटाने की अपील की। इस पर ब्राह्मण समाज के लोगों ने कहा कि आरोपियों पर जब तक उचित कार्रवाई नहीं होती तब तक वह पलायन के पोस्टर नहीं हटाएंगे। 

यह भी पढ़ें: न्यूटिमा विवाद: सपा विधायक अतुल प्रधान की पंचायत में जुटे समर्थक, प्रदेश अध्यक्ष भी पहुंचे, पुलिस ने रोके वाहन

इस मामले में थाना प्रभारी विजय बहादुर ने बताया कि पीड़ित शिवकुमार की तहरीर पर नाम दर्ज आरोपियों में उदय राज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है अन्य आरोपियों को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: दोस्त बने दुश्मन: बंटी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पहले शराब पिलाई फिर सिर कूचकर की हत्या, मोबाइल ने खोला राज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed