फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Traders working to make the business conference a success

Shamli News: व्यापारी सम्मेलन को सफल बनाने में जुटे व्यापारी

Thu, 10 Sep 2026 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Traders working to make the business conference a success
शामली। संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन अब छह अक्तूबर को लखनऊ में होगा। पहले यह सम्मेलन चार अक्तूबर को होना था। बुधवार को शामली में शिव चौक स्थित कार्यालय पर एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में व्यापारियों से सम्मेलन में अधिक-से-अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने बताया कि सम्मेलन लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान स्थित मरकरी ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। वेन्यू उपलब्ध नहीं होने के कारण सम्मेलन की तिथि में बदलाव किया गया है। घनश्याम दास गर्ग मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और कई कैबिनेट मंत्रियों को सम्मेलन में आमंत्रित करने के लिए लखनऊ पहुंचे हैं। सम्मेलन में प्रदेश के सभी जिलों से हजारों व्यापारी भाग लेंगे।
विज्ञापन

यह सम्मेलन प्रदेश के व्यापारियों को संगठित करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। व्यापारी सम्मेलन के माध्यम से अपनी समस्याओं और मांगों को सरकार के सामने रखेंगे। व्यापारियों की मांग है कि उन्हें पेंशन योजना का लाभ दिया जाए। उनके स्टॉक का सरकारी स्तर पर बीमा कराया जाए। दुर्घटना बीमा की राशि 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपये की जाए। व्यापारियों को आयुष्मान योजना में भी शामिल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि व्यापारी अपने सुरक्षा और सम्मान के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लेंगे। उन्होंने आगे कहा कि जिस दिन प्रदेश का व्यापारी एकजुट हो जाएगा, उस दिन व्यापारियों की किसी भी समस्या का समाधान असंभव नहीं होगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार को व्यापारियों की समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुनना होगा। घनश्याम दास गर्ग पश्चिम से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश तक व्यापारियों को सम्मेलन में भाग लेने के लिए आह्वान कर रहे हैं। लखनऊ, सीतापुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, कानपुर, उन्नाव, बाराबंकी और रायबरेली समेत विभिन्न जिलों में समीक्षा बैठकें की जा रही हैं। इन बैठकों के माध्यम से व्यापारियों को एकजुटता का संदेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed