{"_id":"62c729bcb42fac0306236b2b","slug":"traders-raised-demand-for-reducing-gst-rates-shamli-news-mrt596080725","type":"story","status":"publish","title_hn":"- शामली मंडी व्यापारियो की बैठक में पांच प्रतिशत जीएसटी की दरें कम करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- शामली मंडी व्यापारियो की बैठक में पांच प्रतिशत जीएसटी की दरें कम करने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जीएसटी दर पांच फीसदी कम करने की मांग को लेकर मंडी के व्यापारियों की बृहस्पतिवार को बैठक हुई। इसमें कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मंडल के प्रदेशाध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग ने कहा कि इस बाबत शुक्रवार को देशभर में व्यापारी प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन अपने जिलों में डीएम को सौंपेंगे। शामली में सभी मंडी और शहर के व्यापारी सुभाष चौक स्थित मुख्यालय पर इकट्ठे होंगे। सुबह साढ़े 10 बजे कलक्ट्रेट में डीएम जसजीत कौर को ज्ञापन सौंपेंगे।
नवीन मंडी स्थल पर व्यापारियों की बैठक में घनश्यामदास गर्ग ने कहा कि केंद्र सरकार की जीएसटी परिषद अध्यक्ष वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई बैठक में 18 जुलाई से देशभर में प्रीपेड और प्री लेबल खाद्य पदार्थों ेको पांच फीसदी जीएसटी के दायरे में लाने का प्रस्ताव पास किया गया है। उन्होंने इसे वापस किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे देश का छोटा व्यापारी टूट जाएगा। उन्होंने मंडी व्यापारियों को एकजुट रहने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि जल्द ही संगठन कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया और राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल के नेतृत्व में दिल्ली में व्यापारियों का सम्मेलन होगा। इसमें रणनीति तय की जाएगी। बैठक में जिलाध्यक्ष सूर्यवीर सिंह, नगराध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल, जिला महामंत्री, राजेश सिंघल, शामली मंडी व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव सिंघल, संरक्षक भारत भूषण मित्तल, महामंत्री पवन सिंघल, सतीश गोयल आदि व्यापारी उपस्थित रहे।