फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Tractor-trolley robbery revealed, three arrested

ट्रैक्टर-ट्रॉली लूट का खुलासा, तीन गिरफ्तार

Fri, 10 Jan 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley robbery revealed, three arrested
थानाभवन। चौकीदार को बंधक बनाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली लूटने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर पांच अन्य आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को थाने में आयोजित पत्रकार वार्ता में सीओ अमित सक्सेना ने बताया कि 29 दिसंबर की रात को आठ लोगों ने झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव डेरा भगीरथ में गुरपाल सिंह के फार्म हाउस से ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी कर ली थी। बदमाशों ने फॉर्म हाउस के चौकीदार वीर सिंह बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया था। बताया कि बुधवार रात पुलिस को सूचना मिली कि उक्त लूटे गए ट्रैक्टर-ट्रॉली को कुछ लोग भैसानी गांव से लेकर कहीं बेचनेे के लिए जा रहे हैं। पुलिस ने चरथावल मार्ग पर गैस गोदाम के समीप स्थित भैसानी तिराहे पर घेराबंदी कर ली। जैसे ही ट्रैक्टर-ट्रॉली उनके समीप आई तो आरोपियों ने पुलिस को देख ट्रैक्टर दौड़ा लिया। पुलिस ने ट्रैक्टर पर बैठे तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि ट्रॉली में बैठे पांच लोग मसावी जंगल के रास्ते भाग गए। पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम अनीश निवासी मोहल्ला नबीपुरा, वसीम निवासी कस्सावान थानाभवन व राजू निवासी भैसानी इस्लामपुर बताया। जबकि, फरार साथियों की पहचान माजिद, सबीर, नदीम निवासी भैसानी इस्लामपुर, टोनी निवासी खेड़ा गदाई व दीपक बावरिया निवासी डेरा भगीरथ झिंझाना बताया। पकड़े गए आरोपियों केे कब्जे से दो तमंचे, कारतूस बरामद हुए हैं। फरार बदमाशों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

कबाड़ी को बचाने की चल रही चर्चा
कस्बे में यह बात चर्चा का विषय बनी हुई है कि आरोपियों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कस्बे के ही एक कबाड़ी को बेच दिया था। उक्त कबाड़ी से इन बदमाशों का 70 हजार ट्रैक्टर-ट्रॉली बेचने का सौदा तय हुआ था। बस इन्हें ट्रैक्टर-ट्रॉली कबाड़ी तक पहुंचानी बाकी रह गई थी, लेकिन पुलिस कार्रवाई में इसका कोई जिक्र नहीं है। हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed