फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Tourist enrollment confirmed at 25th place in Milan Lake

Shamli News: मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई 25 स्थानों पर मिला लार्वा

Wed, 10 Sep 2025 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Tourist enrollment confirmed at 25th place in Milan Lake
जिला अस्पताल में  मरीजों की लगी भीड़ । संवाद - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। जिले में डेंगू ने भी दस्तक दे दी है। कैराना के जहानपुरा का 17 वर्षीय किशोर पानीपत के सरदार बल्लभ भाई पटेल अस्पताल में भर्ती हुआ, जहां जांच में उसे डेंगू की पुष्टि हुई। इसके बाद जिला स्वास्थ्य विभाग ने उसे अपने डेंगू मरीजों में दर्ज किया।
अभियान के दौरान जिले के 25 स्थानों पर डेंगू का लार्वा भी मिला। स्वास्थ्य विभाग ने एंटी-लार्वा का छिड़काव कर इसे नष्ट करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला अस्पताल में अब रोजाना लगभग 400 से अधिक वायरल से ग्रस्त मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। पहले यह संख्या 200 थी, जो बढ़ रही है।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी डाॅ. सुरेंद्र कुमार ने बताया कि बदलते मौसम में लोग सतर्क रहें और किसी भी छोटी शिकायत पर चिकित्सक से तुरंत संपर्क करें। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. किशोर आहूजा ने भी लोगों को अलर्ट रहने और डेंगू के लक्षणों पर ध्यान देने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डेंगू से बचाव के उपाय

डॉ. किशोर आहूजा के अनुसार

मच्छरों से बचाव

खुले पानी के बर्तन, गमलों की झाड़ियों और टिन के ढक्कनों में पानी न जमा होने दें।

पानी जमा होने वाली जगहों को ढकें या सप्ताह में कम से कम एक बार बदलें।

घर और आसपास मच्छरदानी, जालीदार खिड़की या दरवाजे का इस्तेमाल करें।

बाहर जाते समय हल्के रंग के लंबे कपड़े पहनें।

मच्छर भगाने वाले लोशन, क्रीम या स्प्रे का इस्तेमाल करें।

बच्चों और बुजुर्गों पर विशेष ध्यान दें, उन्हें मच्छरदानी में सुलाएं।

घर और मोहल्ले की साफ-सफाई रखें।



लक्षणों पर ध्यान

तेज बुखार, जोड़ों और सिर में दर्द, उल्टी या त्वचा पर चकत्ते दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

बुखार आने पर खुद से दवा न लें, विशेषज्ञ की सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed