फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Today will be on overbridge

आज ओवरब्रिज पर होगी मंत्रणा

Mon, 19 Jun 2017 12:03 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 19 Jun 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Today will be on overbridge
overbridge - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। बुढ़ाना रोड रेलवे क्रासिंग पर प्रस्तावित ओवरब्रिज निर्माण के लिए शुगर मिल से ली जाने वाली भूमि के संबंध में सोमवार को अहम बैठक होगी, जिसमें लोक निर्माण विभाग, शामली शुगर मिल और सेतु निगम के अधिकारी वार्ता करेंगे। इसके बाद ओवरब्रिज निर्माण का रिवाइज स्टीमेट बनाने पर भी निर्णय हो सकता है। 
विज्ञापन


दरअसल, मेरठ- करनाल फोरलेन हाईवे पर शामली में बुढ़ाना रोड रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज का निर्माण प्रस्तावित है। इसके लिए रेलवे फाटक के पास स्थित शामली शुगर मिल की करीब आठ मीटर लंबी और 350 मीटर चौड़ाई भूमि की खरीद की जानी है। शुगर मिल प्रबंधन ने इस जमीन के लिए 16 करोड़ की मांग की थी।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश सेतु निगम ने शामली बुढ़ाना रोड पर ओवरब्रिज का डिजाइन बनवाकर और 45 करोड़ का स्टीमेट बनाकर पांच माह पूर्व शासन को भेज दिया था। इस पर शासन ने शुगर मिल द्वारा मांगी गई भूमि की कीमत को ज्यादा बताते हुए लोक निर्माण विभाग को मौके की स्थिति देखने और भूमि का रेट सत्यापित कराने का निर्देश दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शामली शुगर मिल के सिविल इंजीनियर एनके शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश सेतु निगम को ओवरब्रिज के संबंध मांगे गए  16 करोड़ रुपये में  ूमि की जद में नाला, आवासों व पावर प्लांट को हटाकर चारदीवारी को पीछे ले जाना शामिल हैं।  वहीं, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता पीआर शर्मा ने बताया कि चीनी मिल द्वारा मांगी गई कीमत सर्किल रेट से मिलते जुलते हैं। चीनी मिल से ओवरब्रिज का सिर्फ रिवाइज स्टीमेट आना शेष है। 


उत्तर प्रदेश सेतु निगम के सहायक अभियंता एसबी खान ने बताया  कि  शामली चीनी मिल के अफसरों की  ओवरब्रिज का  रिवाइज स्टीमेट पर चीनी मिल और लोक निर्माण विभाग के अफसरों के बीच पहले भी भूमि के संबंध में मंथन हो चुका हैं। सोमवार को होने वाली बैठक में ओवरब्रिज  मुद्दे पर में अंतिम दौर में  हल निकलने की उम्मीद है।      
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed