{"_id":"61b3a5244ce02b55c42c192b","slug":"today-360-couples-will-be-each-other-shamli-news-mrt5685107164","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज 360 जोड़े एक-दूजे के होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज 360 जोड़े एक-दूजे के होंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। जिले में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के तहत 360 जोड़े एक दूजे के हो जाएंगे। विवाह के बंधन में प्रत्येक जोड़े पर 35 हजार रुपये की धनराशि कन्या के खाते में जाएगी। 16 हजार की धनराशि वस्त्र, बर्तन एवं विवाह आयोजन पर व्यय की जाएगी। सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम तैयारी की समीक्षा की।
शुुक्रवार को विकास भवन में सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने जिले के सभी बीडीओ व नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जनपद में होने वाले कार्यक्रम की जिला समाज कल्याण अधिकारी से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने सीडीओ को अवगत कराया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में जिले में 360 जोड़ों का विवाह ब्लॉको व नगर निकायों में संपन्न कराया जाएगा।
विवाह के आयोजन एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में सभी बीडीओ एवं अधिशासी अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह आयोजन के अवसर पर मंत्री, सांसद, विधायक, एमएलसी अन्य जनप्रतिनिधियों से वर-वधू को प्रमाण पत्रों का वितरण कर आशीर्वाद दिया जाएगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी, रचना शर्मा ने बताया कि विवाह बंधन में बंधने वाले जोड़े को 51,000 रुपये की धनराशि व्यय की जाएगी। जिसमें 35 हजार रुपये की धनराशि कन्या के खाते में जमा होगी। 16 हजार रुपये की धनराशि वस्त्र, बर्तन एवं विवाह आयोजन पर व्यय की जाएगी। जनपद में कुल 360 जोड़ों के लिए 1.83 करोड़ की धनराशि व्यय की जाएगी।