{"_id":"6222591f6f3f79599e774d2b","slug":"tobacco-free-school-awareness-program-in-college-shamli-news-mrt579264068","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज में तंबाकू मुक्त विद्यालय जागरूकता कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज में तंबाकू मुक्त विद्यालय जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलेज में तंबाकू मुक्त विद्यालय जागरूकता कार्यक्रम
गढ़ीपुख्ता। ऊन तहसील क्षेत्र के गांव हथछोया स्थित देवस्थली विद्यापीठ डिग्री कॉलेज में तंबाकू मुक्त विद्यालय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रेमकुल मिशन ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रेम सिंह दिलावरे ने कहा कि सिगरेट या बीड़ी का धुआं किसी मजहब और प्रांत को नहीं पहचानता, किसी आरक्षण या राजनीतिक झुकावों को नहीं जानता। वह अमीर और गरीब में भी भेद नहीं करता, उसका सबके लिए एक ही संदेश है। युवा जिंदगी चुनें, मौत नहीं।
धूम्रपान की गलत आदत को स्टेटस सिंबल न बनाएं। यह कैंसर का सिंबल है। धूम्रपान हर दृष्टि से हानिकारक और जानलेवा है। बालाजी सेवा संस्थान के नेपाल सिंह ने कहा कि तंबाकू सेवन से दुनिया में हर वर्ष 75 लाख लोगों की मौत हो जाती है। इसलिए युवा इससे दूर रहें। देवस्थली के इंचार्ज डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि धूम्रपान से टीबी होती है। इससे प्रजनन शक्ति कम हो जाती है। यदि कोई गर्भवती महिला धूम्रपान करती है तो शिशु की मृत्यु हो जाती है या फिर कोई विकृति उत्पन्न हो जाती है। लंदन के मेडिकल जर्नल द्वारा किए गए नए अध्ययन में पाया गया कि धूम्रपान करने वाले लोगों के आसपास रहने से भी गर्भ में पल रहे बच्चे में विकृतियां उत्पन्न हो जाती हैं। कार्यक्रम में बालाजी सेवा संस्थान और उप्र तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के सहयोग से किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में डॉ. नरेंद्र कुमार, प्रियंका, ज्योति, कपिल और राकेश सिंह उपस्थित रहे।