पानी का सदुपयोग करें
सोमवार दोपहर कलक्ट्रेट में जिला बार भवन के प्रांगण में ईंट निर्माता संघ द्वारा स्थापित सबमर्सिबल का उद्घाटन करने के बाद बार भवन में समारोह हुआ। उसमें अपर जिलाधिकारी भरत पांडेय ने कहा कि भूजल के अंधाधुंध दोहन के कारण आज 100 फुट की गहराई तक पानी प्रदूषित होने के कारण पीने के याग्य नहीं रहा है।
इंडिया मार्का नल का पानी भी प्रदूषित है उसके उपयोग से बीमारी फैल रही है। उन्होंने नए सबमर्सिबल के पानी का उपयोग केवल आवश्यकता के अनुसार करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के साथ वादकारियों को भी पीने के लिए स्वच्छ जल मिलेगा।
अधिवक्ताओं से कहा कि बढ़ते जल संकट को देखते हुए पानी का फिजूल दोहन न कर जनमानस को पानी की उपयोगिता के बारे में समझाएं।
इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बिजेन्द्र कुमार, जिला ईंट निर्माता संघ के अध्यक्ष भूपेन्द्र मलिक, महामंत्री सुनील कुमार गोयल, कृष्ण कुमार शर्मा उपाध्यक्ष, हरेन्द्र सिंह कोषाध्यक्ष, सतवीर सिंह, सतेन्द्र मलिक, योगेन्द्र सिंह ठेकदार, योगेश शर्मा, संजय शर्मा, प्रदीप पंवार, सतेन्द्र खैवाल, जगत प्रसाद कौशिक, सोमपाल सिंह चौहान, विवेक कुमार, मनोज जांगिड, मुकेश गर्ग आदि अधिवक्ता भी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन जसपाल राणा एडवोकेट महामंत्री जिला बार एसोसिएशन ने किया।