फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Three yoga teachers returned from Wuhan, awaiting return to the village

वुहान से लौटे कुड़ाना के तीन योग शिक्षक, घर वापसी का इंतजार

Sun, 02 Feb 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Three yoga teachers returned from Wuhan, awaiting return to the village
नई दिल्ली एयरर्पोट पर चीन से आने के बाद गुरूग्राम के अस्पताल में भर्ती कुडाना गांव का विकास - फोटो : SHAMLI
वुहान से लौटे तीन योग शिक्षक, गांव वापसी का इंतजार
विज्ञापन

शामली। चीन के वुहान शहर में फंसे कुड़ाना के चार में से तीन युवक शनिवार तड़के देश वापस आ गए। सरकार द्वारा भेजे गए विशेष विमान से इन्हें पहले दिल्ली एयरपोर्ट लाया गया। फिलहाल ये 14 दिन तक गुरूग्राम में विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में रहेंगे। इसके बाद ही उनकी गांव में वापसी संभव होगी। परिजनों से भी मिलने की अनुमति नहीं है।
कुड़ाना गांव के चार युवक चीन के बुहान शहर में योग शिक्षक हैं। बुहान में कोरोना वायरस से मौतें होने के बाद यह लोग वहां पर फंसे थे। परिजन सरकार से उनकी देश वापसी की गुहार लगा रहे थे। इनमें से तीन युवक शनिवार को देश वापस लौट आए । चीन में फंसे कुड़ाना निवासी विकास के भाई सुभाष के अनुसार भारत सरकार द्वारा भेजे गए एयर इंडिया के विशेष विमान से विकास, कुलदीप पुत्र वेदपाल और कुलदीप पुत्र ब्रजवीर शनिवार सुबह सात बजे चीन से नई दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर पहुंच गए। कुल 324 युवक देश वापस लाए गए हैं। हालांकि गांव का रोहित पुत्र कालूराम अभी भी वहीं है। वह संभवत: रविवार को पहुंचेगा।
विज्ञापन

विकास के भाई सुभाष के अनुसार चीन से लौटे लोगों में कुछ को दिल्ली कैँट अस्पताल और कुछ को गुरुग्राम में रखा गया है। कुड़ाना के तीनों योग शिक्षकों को गुरुग्राम में बनाए गए एक विशेष कैंप में रखा गया है। वहां विशेष वार्ड बनाया है। जहां ये सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में रहेंगे। डॉक्टर्स की टीम यह पता कर रही है कि कहीं इनमें तो कोरोना के लक्षण तो नहीं है। परिजनों के अनुसार वहां के डॉक्टर्स ने अभी परिजनों से भी मिलने से इंकार किया है। उनका कहना था कि 14 दिन के पर्यवेक्षण के बाद ही उन्हें अपने गांव जाने की इजाजत मिलेगी। परिजनों को अब उनकी गांव वापसी का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एयरपोर्ट और कैंप से भेजी सेल्फी और फोटो
चीन से लौटे विकास ने दिल्ली एयरपोर्ट से ही अपनी सेल्फी फेस बुक पर डाली है। जबकि दोनों कुलदीप ने अस्पताल से अपने फोटो और सेल्फी डाली है। परिजनों ने बताया कि उनके परिवार, रिश्तेदार और गांव वालों को इनके गांव में लौटने का इंतजार है।

नई दिल्ली एयरर्पोट पर चीन से आने के बाद गुरूग्राम के अस्पताल में  भर्ती कुडाना  गांव का कुलदीप

नई दिल्ली एयरर्पोट पर चीन से आने के बाद गुरूग्राम के अस्पताल में भर्ती कुडाना गांव का कुलदीप- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed