{"_id":"668729e117541eec540b2784","slug":"three-teachers-teaching-five-students-in-badshahpur-school-shamli-news-c-26-1-aur1003-123861-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बादशाहपुर के स्कूल में पांच विद्यार्थियों को पढ़ा रहे तीन शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बादशाहपुर के स्कूल में पांच विद्यार्थियों को पढ़ा रहे तीन शिक्षक
Fri, 05 Jul 2024 04:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 05 Jul 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
शामली। लिसाढ़ के मजरा बादशाहपुर के प्राथमिक स्कूल में पांच विद्यार्थियों पर तीन शिक्षकों की तैनाती है। जबकि जिले में कुछ स्थानों पर 500 विद्यार्थियों पर दो शिक्षकों की ही तैनाती है। ऐसे में शिक्षा व्यवस्था कैसे सुधरे।
माध्यमिक विद्यालयों के नियमों में 30 विद्यार्थियों पर एक शिक्षक की नियुक्ति अनिवार्य है। अब जनपद के स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर शिक्षकों की नियुक्ति नहीं है। लिसाढ़ के मजरा बादशाहपुर के प्राथमिक स्कूल में पांच विद्यार्थियों पर तीन शिक्षक तैनात है स्कूल के अध्यापक परवेंद्र का कहना है कि मजरा छोटा होने के कारण स्कूल में मात्र पांच ही बच्चे हैं। नामांकन बढ़ाने का भी प्रयास किया जा रहा है।
वहीं दूसरे मजरे खिजरपुर में 10 विद्यार्थियों को दो शिक्षक पढ़ा रहे हैं। शामली के पास गांव सैंहटा में 50 विद्यार्थियों को पांच शिक्षक पढ़ा रहे हैं। जलालाबाद के प्राथमिक विद्यालय सूरजपुर में 10 विद्यार्थियों के लिए तीन शिक्षक तैनात है। इसके उलट जलालाबाद के भैसानी इस्लामपुर के उच्च प्राथमिक स्कूल में 500 छात्र-छात्राओं पर केवल दो शिक्षक तैनात है। उच्च प्राथमिक स्कूल महावतपुर में 80 विद्यार्थियों को पढ़ाने का जिम्मा एक शिक्षक पर है। उच्च प्राथमिक स्कूल जलालपुर में 34 विद्यार्थियों को पढ़ाने का जिम्मा एक शिक्षक पर है।
विज्ञापन
छात्र संख्या के आधार पर मांगी जा रही सूची
पांच जुलाई तक खंड शिक्षा अधिकारियों से 31 मार्च 2024 तक की छात्र संख्या के आधार पर शिक्षकों की सूची मांगी गई है। विभाग 19 जुलाई तक इस प्रक्रिया को पूरा करेगा। जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय कमेटी आवश्यक प्रक्रिया पूरी करेगी। 10 जुलाई तक शिक्षकों की ओर से बीएसए कार्यालय में आपत्ति करनी होगी। 11 तक आवश्यकता से अधिक शिक्षकों वाले विद्यालयों के शिक्षक 25 विद्यालयों का विकल्प ऑनलाइन देंगे। 13 तक बीएसए इन आवेदनों का सत्यापनों को सत्यापित करेगे। 15 जुलाई तक एनआईसी के साॅप्टवेयर के माध्यम से चिन्हित शिक्षकों की तबादला सूची जारी की जाएगी।
यह रहेंगे नए मानक
प्रभारी बीएसए विकास कुमार ने बताया कि छात्र संख्या कितनी भी कम हो प्राथमिक स्कूल में दो शिक्षक व उच्च प्राथमिक स्कूल में तीन शिक्षकों की तैनाती अनिवार्य होगी। वहीं प्राथमिक स्कूल में 30 बच्चों पर एक शिक्षक व उच्च प्राथमिक स्कूल में 35 बच्चों पर एक शिक्षक की तैनाती होगी। किसी भी प्राथमिक स्कूल में 150 बच्चों तक कोई भी प्रधानाध्यापक का पद नहीं होगा। किसी भी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय में 200 से ऊपर छात्र संख्या है तो फिर अनुपात बदल जाएगा। 40 अनुपात एक शिक्षक वाला नियम लागू होगा।