{"_id":"634af9757637a02bd7118bfd","slug":"three-new-sub-health-centers-will-be-built-in-the-district-shamli-news-mrt6097483101","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में बनेंगे तीन नए उप स्वास्थ्य केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में बनेंगे तीन नए उप स्वास्थ्य केंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। जिले में तीन नए उप स्वास्थ्य केंद्र बनाए जाएंगे। इसके लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है और बजट भी स्वीकृत हो गया है। शासन के निर्देश पर तीनों उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए भूमि की तलाश शुरू कर दी गई है। भूमि का चयन होते ही शासन को प्रस्ताव भेज दिया जाएगा।
जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधा के लिए 145 उप स्वास्थ्य केंद्र संचालित है। यहां एएनएम मरीजों की जांच व उपचार करने के साथ ही गर्भवती महिलाओं और बच्चों का नियमित टीकाकरण करती हैं। अब शासन स्तर से जिले में तीन नए उप स्वास्थ्य केंद्र बनाने की स्वीकृति मिली है। एक उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के लिए 30 लाख 42 हजार रुपये का बजट स्वीकृत किया है। शासन ने जिला स्वास्थ्य विभाग को नए उप स्वास्थ्य केंद्रों के लिए भूमि चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं।
सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि शासन स्तर से जिले में तीन नए उप स्वास्थ्य केंद्र बनाने की स्वीकृति मिल गई है। नए उप स्वास्थ्य केंद्रों के लिए भूमि की तलाश की जा रही है। भूमि चिह्नित होने पर शासन को प्रस्ताव भेज दिया जाएगा। इसके बाद बजट जारी होने पर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने जल्द ही भूमि मिलने की उम्मीद जताई है।