फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Three married women have accused their husbands of dowry harassment and physical abuse.

Shamli News: तीन विवाहिताओं ने लगाया दहेज उत्पीड़न, मारपीट का आरोप

Wed, 07 Jan 2026 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Three married women have accused their husbands of dowry harassment and physical abuse.
शामली/जलालाबाद। जनपद में दहेज उत्पीड़न, मारपीट, अश्लील हरकतें और जान से मारने की धमकी देने के मामलों में महिला थाने में तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई हैं। पुलिस ने पीड़ित महिलाओं की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दीन दयाल कॉलोनी निवासी विवाहिता ने महिला थाने में दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2022 में सोनीपत के पटेलनगर निवासी विकास के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद पति विकास, सास कमलेश और चाचा ससुर सत्यपाल अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते रहे। पीड़िता ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे अकेला पाकर अश्लील हरकतें भी कीं। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जलालाबाद निवासी शबाना ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसका निकाह वर्ष 2023 में कैराना निवासी साजिद के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग दहेज में कार और अन्य सामान की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि ससुरालियों ने घर पर आकर अन्य लोगों के साथ मिलकर उस पर हमला भी किया। पुलिस ने शबाना की तहरीर पर साजिद, सट्रीम, रशीद, रेशमा, शबाना, आशिया, शरफीक, अकिला सहित अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुड़ाना निवासी शगुन ने तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी वर्ष 2024 में दौराना निवासी कार्तिक चौधरी के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे अतिरिक्त दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। पीड़िता के अनुसार पति इंजीनियर होने के कारण कभी-कभार ही घर आता है। आरोप है कि ससुराल पक्ष एक व्यक्ति ने उसकी वीडियो भी रिकॉर्ड कर ली। पुलिस ने शगुन की शिकायत पर पति कार्तिक चौधरी, करणवीर सिंह, सास, मन्नू, प्रिया, तन्नू और अनुज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed