फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Three and a half lakh rupees cash and jewellery shop stolen from gallery, fire in room

Shamli News: अलमारी से साढ़े तीन लाख रुपये नकद और जेवर चोरी, कमरे में लगाई आग

Wed, 16 Jul 2025 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Three and a half lakh rupees cash and jewellery shop stolen from gallery, fire in room
गांव गढ़ी अब्दुल्ला खां में आग लगने से जला समान । संवाद
गढ़ीपुख्ता। क्षेत्र के गांव गढ़ी अब्दुल्ला खां में मजदूरी करने वाले जमील के घर में घुसे युवक ने साढ़े तीन लाख रुपये नकद और अलमारी में रखें सोने चांदी के जेवर चोरी कर लिए। आरोपी ने कमरे में रखे डीजल से आग लगा दी और मौके से भाग गया। आग से कीमती कपड़े व अन्य सामान चोरी लिया। परिजनों व ग्रामीणों ने पानी डालकर करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो एक युवक घर के नजदीक विद्युत खंभे के सहारे दीवार पर चढ़ता हुआ नजर आया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मकान मालिक जमील ने बताया कि सोमवार रात को वह अपनी पत्नी खुर्शीदा, भांजी मुस्कान, दो छोटी बच्ची सो रही थी। रात में अज्ञात युवक ने घर में घुसकर नकदी व सामान चोरी कर लिया। भांजी मुस्कान ने ऊपर के कमरे में बर्तनों की आवाज सुनी तो उसने पास में सो रही खुर्शीदा को जगाकर बताया। खुर्शीदा ने ऊपर जाकर देखा तो घर में आग लगी हुई थी। उसने शोर मचाते हुए वहीं पास में रखे गैस सिलिंडर को हिम्मत से अलग कर दिया।
विज्ञापन

खुर्शीदा ने पति को आवाज लगाकर जगाया। घर के सबमर्सिबल को चालू कर आग बुझाने की कोशिश की। शोर सुनकर आस-पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंचे और अपने सबमर्सिबल से पानी डालकर आग बुझाने में जुट गए। करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में रखे डीजल से कमरे में आरोपी ने आग लगाई थी। आग बुझने के बाद उन्होंने देखा कि कमरे में रखी अलमारी में रखे साढ़े तीन लाख रुपये, चांदी की तीन जोड़ी पाजेब, हाथों के चांदी के चौबंद, चांदी की छह जोड़ी चुकटी, चांदी की हसली, चांदी की छह-सात अंगूठी, सोने के तीन जोड़ी कुंडल गुम मिले। यह सामान उसने अपनी भांजी की छह माह बाद होने वाली शादी के लिए सामान जोड़कर रखा था।
जमील ने बताया कि उसने साढ़े तीन लाख रुपये में उसने प्राइवेट कंपनी से कर्ज लिया था और कुछ रकम उधार ली थी। यह रकम उसने प्लाॅट खरीदने के लिए रखी थी और मंगलवार सुबह को यह रकम देनी थी।
खुर्शीदा ने बताया कि आग से घर में रखा घरेलू सामान बैड, फ्रिज, अलमारी के अलावा आसपास के पड़ोस के सिलाई के लिए आए करीब 50 हजार रुपये के कपड़े आग से जल गए। खुर्शीदा व उसकी भांजी कपड़े की सिलाई का कार्य करती हैं।

पीड़ित की तरफ से पुलिस को घटना की तहरीर दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर तलाश शुरू कर दी है।

गांव गढ़ी अब्दुल्ला खां में आग लगने से जला समान । संवाद

गांव गढ़ी अब्दुल्ला खां में आग लगने से जला समान । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed