फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   This time 17.22 lakh voters will vote on Kairana Lok Sabha seat.

Shamli News: कैराना लोकसभा सीट पर इस बार 17.22 लाख मतदाता करेंगे मतदान

Wed, 03 Apr 2024 01:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
This time 17.22 lakh voters will vote on Kairana Lok Sabha seat.
शामली।
विज्ञापन

कैराना लोकसभा के चुनावी रण में विभिन्न दलों के यौद्धा मतदाताओं का भरोसा जीतने के लिए उतर चुके हैं। हर कोई युवा से लेकर बुजुर्ग मतदाताओं को रिझाने में लगा है।
कैराना लोकसभा सीट के वोटरों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। जिला प्रशासन ने आयोग को भी मतदान में भाग लेने वाले मतदाताओं की सूची भेज दी है। इस सीट पर कुल 1722432 मतदाता है। जिनमें 871 थर्ड जेंडर मतदाता है। इन मतदाताओं में पुरुष 921820 और महिला 800518 मतदाता शामिल हैं।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव का घमासान शुरू हो चुका है। लोकसभा चुनाव के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गई है। लोकसभा चुनाव के लिए कैराना लोकसभा सीट पर 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में ताल ठोक रहे हैं।इन सभी के भाग्य का फैसला आगामी 19 अप्रैल को होना है।जिले के 296 मतदा न केंद्रों पर मतदान होना हे। जिस में दो हजार से अधिक ईवीएम का प्रयोग किया जाएगा। प्रशासन की ओर से फिलहाल ईवीएम को वेयर हाउस में रखवाया गया है। प्रेक्षक से लेकर डीएम और अन्य अफसर भी ईवीएम का कई बार निरीक्षण कर चुके हैं। इनका रेंडमाइजेशन भी हो चुका है। जल्द ही यह तय भी कर लिया जाएगा कि किस बूथ पर किस ईवीएम का प्रयोग किया जाएगा। जिला निर्वाचन कार्यालय अधिकारी हामिद अख्तर ने बताया कि चुनाव की तैयारियां पूरी की जा रही है। सीट पर 1722432 कुल मतदाता मत का प्रयोग कररेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में
कैराना लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी, सपा से इकरा हसन और बसपा से श्रीपाल राणा समेत 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। प्रत्यााशी जीत सुनिश्चित करने के लिए लोगों के घरों में दस्तक दे रहे हैं।

रिजर्व में भी रहेगी ईवीएम
जिला निर्वाचन कार्यालय अधिकारी ने बताया कि 120 प्रतिशत मशीनों को रिजर्व में भी रखा जाएगा। खराब होने पर रि जर्व में रखी गई ईवीएम का प्रयोग किया जाएगा। ईवीएम का प्रशिक्षण भी कर्मचारियों को दे दिया गया है।
ग्राम पंचायतों को भी सौंपी जिम्मेदारी
मतदान केंद्रों व बूथों पर मूलभूत सुविधाएं समय से जुटाने के लिए भी ग्राम पंचायतों को लगाया गया है। ताकि बूथों पर पानी से लेकर शौचालय , रैंप आदि की व्यवस्थाओं को समय पर पूरा कराया जा सके। इसके लिए ग्राम प्रधानों, सचिवों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

फैक्ट फाइल
कुल मतदाता 1722432
महिला मतदाता 800518
पुरुष मतदाता 9 21820
थर्ड जेंडर 871

ये है मतदाताओं का ब्योरा...
विधानसभा क्षेत्र... कुल मतदाता महिला मतदाता पुरुष मतदाता
कैराना 326982 152018 174943
थानाभवन 331707 151720 179939
शामली 317077 144480 172565
गंगोह 386841 182058 204767
नकुड 359825 17 0242 189577

बुजुर्गों का आशीर्वाद लगाएगा नैया पार
कैराना लोकसभा क्षेत्र में 60 से 100 प्लस तक की आयु के दो लाख 57 हजार 244 मतदाता हैं। देखना होगा कि इन वोटरों के के आशीर्वाद से किसकी नैया पार होगी।इस सीट पर 100 से अधिक आयु के 436 मतदाता हैं। सौ वर्ष की की आयु पूरी करने वाले स बसे अधिक 127 बुजुर्ग मतदाता गंगोह विधानसभा क्षेत्र में हे। सौ साल पार की आयु के सबसे कम 50 मतदाता कैराना हैं।


पीएसी से लेकर पुलिस के जवान संभालेंगे सुरक्षा की कमान
लोकसभा चुनाव को संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारियों को अंतिम रुप देना शुरू कर दिया है। पुलिस के अलावा पीएसी के जवान भी सुर क्षा की कमान संभालेंगे। एसपी अभिषेक ने बताया कि जल्द ही पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान मृदु व्यवहार के साथ पेश आने को कहा गया है। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed