फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   This time 11 wards will be formed in Kairana rural area, four wards will be reduced

Shamli News: इस बार कैराना देहात में बनेंगे 11 वार्ड, चार वार्ड होंगे कम

Sun, 20 Jul 2025 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 20 Jul 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
This time 11 wards will be formed in Kairana rural area, four wards will be reduced
शामली। इस बार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर कैराना देहात में चार वार्ड कम होंगे। कैराना देहात में वर्ष 2021 में पहले 15 वार्डों पर पंचायत चुनाव हुए थे। कैराना देहात में इस बार 11 वार्ड बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

कैराना नगर पालिका परिषद में सीमा विस्तार के तहत कैराना देहात की नाहिद काॅलोनी को छोड़कर कई मोहल्ले शामिल हो गए थे। इस बार कैराना देहात के वार्डाें के परिसीमन में 11 वार्ड बनाए जाएंगे। डीपीआरओ कार्यालय से बीडीओ कैराना को कैराना देहात में नए वार्डों का परिसीमन करने के लिए पत्रावली भेज दी गई है। बीडीओ कैराना रोहताश कुमार ने बताया कि कांवड़ यात्रा के बाद कैराना देहात के वार्ड परिसीमन की प्रक्रिया शुरु की जाएगी।
विज्ञापन

डीपीआरओ संदीप अग्रवाल के मुताबिक, ग्राम पंचायत की एक हजार की जनसंख्या के आधार पर 11 वार्ड, दो हजार की जनसंख्या पर बीडीसी का एक वार्ड,50 हजार की जनसंख्या पर जिला पंचायत का अलग से वार्ड बनाया जाएगा। 2021 में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत के 19, ग्राम पंचायत के 3150 वार्ड और बीडीसी के 464 वार्ड बनाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed