फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Third accused in student's murder case arrested in police encounter

Shamli News: पुलिस मुठभेड़ में छात्र की हत्या का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Sun, 09 Feb 2025 12:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Third accused in student's murder case arrested in police encounter
शामली। एसओजी व आदर्श मंडी थाना पुलिस ने आठ दिन पहले कक्षा-11 के छात्र कमल की हत्या में शामिल तीसरे आरोपी तुषार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। एसपी की तरफ से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इस मामले में दो आरोपी पूर्व में गिरफ्तार हो चुके हैं।
विज्ञापन

शहर के माजरा रोड नई बस्ती निवासी छात्र कमल 30 जनवरी को लापता हो गया था। अगले दिन छात्र के पिता की तरफ से आदर्श मंडी थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसी रात को पुलिस ने छात्र का अधजला शव गंदेवड़ा संगम के निकट नहर से बरामद किया था। पुलिस ने हर्ष निवासी चरण सिंह काॅलोनी व मंजीत निवासी मंजीत कला को गिरफ्तार कर इस केस का खुलासा किया। छात्र की हत्या उसके तीन दोस्तों ने की थी। इस घटना में तीसरा आरोपी तुषार निवासी मोहल्ला माजरा हाल निवासी दयानंद नगर शामली पुलिस की पकड़ में नहीं आ पाया था। एसपी रामसेवक गौतम ने आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन

एसपी ने बताया शनिवार रात में एसओजी टीम व आदर्श मंडी थाना पुलिस की टीम चेकिंग कर रही थी। बाईपास पर रेलवे फ्लाइओवर के पास कच्चे रास्ते पर कमल की हत्या करने में शामिल आरोपी तुषार से मुठभेड़ हो गई। आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया। आरोपी के कब्जे से तमंचा, दो कारतूस, दो खोखा और घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed