फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   There will be strict guarding on the border 24 hours

Shamli News: बॉर्डर पर 24 घंटे रहेगा सख्त पहरा

Tue, 02 Apr 2024 01:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 02 Apr 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
There will be strict guarding on the border 24 hours
कैराना। लोकसभा चुनाव को लेकर यूपी व हरियाणा के पुलिस अधिकारियों की बैठक हुई। इस दौरान आपसी समन्वय स्थापित कर बॉर्डर पर 24 घंटे अलर्ट रहने के लिए मंथन किया गया।
विज्ञापन


आगामी लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए यूपी व हरियाणा पुलिस के अधिकारियों ने कमर कस ली है। सोमवार को हरियाणा के पानीपत जिले के बापौली थाने में दोनों प्रदेशों के अधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें कैराना सीओ अमरदीप मौर्य व एसओ वीरेंद्र कसाना तथा हरियाणा के समालखा सीओ नरेंद्र कुमार व सीओ धर्मवीर सिंह के अलावा बापौली एसओ अतर सिंह, समालखा एसएचओ फूल सिंह एवं सनौली एसओ संदीप कुमार शामिल हुए। बैठक के दौरान अधिकारियों ने लोकसभा चुनाव को लेकर मंथन किया। कहा कि लोकसभा चुनाव को सतर्कता जरूरी है, इसलिए दोनों प्रदेशों के अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों के बीच आपसी तालमेल की आवश्यकता है। अधिकारियों में सहमति बनी कि 24 घंटे बॉर्डर पर सख्त निगरानी की जाएगी। पुलिस टीमें नियमित रूप से चेकिंग करेगी। उन्होंने कहा कि बॉर्डर से धन का प्रयोग नहीं होगा और ना ही अवैध शराब सहित अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी होने दी जाएगी। तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन


ड्रोन से भी की जाएगी निगरानी

यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर सीसीटीवी कैमरों को सक्रिय पहले ही किया जा चुका है। चूंकि चुनाव नजदीक आ रहा है, लिहाजा ड्रोन कैमरे से भी आसपास क्षेत्र की निगरानी होगी, ताकि कोई भी असामाजिक तत्व यमुना नदी के बीच से शराब व अन्य प्रतिबंधित सामग्री की सप्लाई न कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed