{"_id":"5f1c7e8c8ebc3e637916b1ec","slug":"there-was-silence-from-the-streets-to-the-markets-shamli-news-mrt4930579159","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में सड़कों से लेकर बाजारों में छाया रहा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में सड़कों से लेकर बाजारों में छाया रहा सन्नाटा
विज्ञापन
शामली में लॉकडाउन के दौरान एमएसके रोड पर पसरा सन्नाटा
- फोटो : SHAMLI
सड़कों से लेकर बाजारों में छाया रहा सन्नाटा
शामली। दो दिन के लॉकडाउन के पहले दिन शनिवार को शहर में सड़क से लेकर बाजारों तक सन्नाटा पसरा रहा। दूध और दवा की दुकानों को छोड़कर बाजारों में दुकानें बंद रहीं और लोग घरों में रहे। सड़कों पर बेवजह दौड़ने वाले वाहनों के पुलिस ने चालान किए।
अनलॉक-2 में शासन ने प्रत्येक सप्ताह शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन घोषित किया है। इस महीने यह तीसरा लॉकडाउन शुरू हुआ है। लॉकडाउन के पहले दिन शनिवार को पुलिस चौराहों पर मुस्तैद रही। बाजारों में भी घूमकर पुलिस ने लॉकडाउन व्यवस्था का जायजा लिया। सुबह दो घंटे के लिए दूध की दुकानें खुली जबकि दवा की दुकानें पूरे दिन खुली रही। बाजारों में अन्य सभी तरह की दुकानें बंद रहीं। बाजार बंद रहने से गांव देहात से भी लोग शहर में नहीं आए। इसके चलते बाजार से लेकर सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
लॉकडाउन में 72 वाहनों के चालान किए
शामली। लॉकडाउन में पुलिस सुबह से ही शहर के प्रमुख चौराहों पर मुस्तैद रही। विजय चौक, फव्वारा चौक, गुरुद्वारा तिराहा, शिव चौक, अजंता चौक, बाईपास बुढ़ाना रोड तिराहा आदि स्थानों पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया और बिना कारण के सड़कों पर घूमने वाले वाहनों के चालान किए। इस दौरान पुलिस ने 72 वाहनों का चालान किए गए और दो वाहन सीज किए। इनसे 79300 रुपये समन शुल्क वसूल किया गया। फेस मास्क न पहनने वाले 99 लोगों के चालान कर 9900 रुपये जुर्माना वसूल किया। इसके अलावा दुपहिया वाहनों पर तीन सवारी लेकर चलने वाले सात वाहनों का चालान कर 1750 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। इसके अलावा एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया और एक अभियोग दर्ज किया गया।
विज्ञापन
बिजली के बिल जमा करने खुला कैश काउंटर
शामली। लॉकडाउन में शनिवार को खेड़ीकरमू बिजलीघर पर विद्युत वितरण खंड प्रथम का कार्यालय खुला और बिल जमा करने को कैश काउंटर खुला रहा। काउंटर पर मिले कैशियर महेश कुमार ने बताया कि अधिशासी अभियंता के आदेश पर कैश काउंटर खोला गया है, लेकिन दोपहर 12 बजे तक कोई व्यक्ति बिल जमा कराने नहीं आया, जिसके चलते कैश काउंटर सूना पड़ा रहा। इसी खंड के कार्यालय में हैड कैशियर मोनू व मंजीत कुमार कार्य करते हुए मिले।
--
कोट
लॉकडाउन के नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान और जुर्माना करने की कार्रवाई लगातार की जा रही है।
- विनीत जायसवाल, एसपी।

शामली में लॉकडाउन के दौरान मु0 नगर रोड रोड पर पसरा सन्नाटा- फोटो : SHAMLI

शामली में लॉकडाउन के दौरान गांधी चौक बाजार में पसरा सन्नाटा- फोटो : SHAMLI

शामली में लॉकडाउन के दौरान नये बाजार में पसरा सन्नाटा- फोटो : SHAMLI

शामली हॉटस्पॉट सैन्टर पर तैनात पुलिसकर्मी- फोटो : SHAMLI

शामली का हॉटस्पॉट सैन्टर- फोटो : SHAMLI