{"_id":"6afdee286693777560078fd2","slug":"eastern-yamuna-canal-getting-a-makeover-with-an-investment-of-50-million-iron-gates-being-installed-at-four-locations-shamli-news-c-26-1-sal1002-178365-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: पांच करोड़ से बदल रही पूर्वी यमुना नहर की तस्वीर, चार जगह बन रहे लोहे के गेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: पांच करोड़ से बदल रही पूर्वी यमुना नहर की तस्वीर, चार जगह बन रहे लोहे के गेट
Wed, 18 Nov 2026 11:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
खेड़ी करमू में यमुना गेट का होता निर्माण। संवाद
- फोटो : बीएसए कार्यालय में आयोजित धरना में संबोधित करती महानगर अध्यक्ष कल्पना राजौरिया एवं मौजूद शिक्षक। संवाद
शामली। पूर्वी यमुना नहर में पानी का प्रवाह नियंत्रित करने के लिए पांच करोड़ रुपये की लागत से चार स्थानों पर लोहे के गेट बनाए जा रहे हैं।
फजलपुर, पुल खेड़ी, भैसवाल और भनेड़ा-उद्दा के पास निर्माण कार्य 30 नवंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है। इससे नहर में पानी रोकने और छोड़ने की व्यवस्था बेहतर होगी। साथ ही पानी वहन करने की क्षमता 1800 से बढ़ाकर 2200 क्यूसेक करने की योजना है।
सिंचाई विभाग ने नहर की क्षमता बढ़ाने के लिए चरणबद्ध तरीके से काम शुरू कराया है। पहले चरण में नहर की सफाई कराई गई थी। दूसरे चरण में पानी का प्रवाह बेहतर बनाने के लिए निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसके लिए 15 अक्तूबर से 30 नवंबर तक नहर में पानी की आपूर्ति बंद रखी गई थी। बरेली की कंस्ट्रक्शन कंपनी को गेट बनाने की जिम्मेदारी दी गई है।
पूर्वी यमुना नहर खंड शामली के अवर अभियंता मोहित कुमार शर्मा ने बताया कि पहले गेट निर्माण का लक्ष्य 20 नवंबर था, लेकिन छठ पूजा पर नहर में 100 क्यूसेक पानी छोड़ना पड़ा। इसके चलते तीन दिन काम रुका रहा। अब 30 नवंबर तक सभी गेटों का निर्माण पूरा कराने का लक्ष्य है।