Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sugarcane crushing has begun, but the sugarcane price has not been announced...

Shamli News: गन्ने की पेराई शुरू, गन्ना मूल्य घोषित नहीं... किसान बोले- 500 रुपये क्विंटल से कम मंजूर नहीं

Thu, 19 Nov 2026 12:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 19 Nov 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane crushing has begun, but the sugarcane price has not been announced...
शामली। जिले की शामली और ऊन चीनी मिल में 12 नवंबर तथा थानाभवन चीनी मिल में 14 नवंबर से गन्ने की पेराई शुरू हो चुकी है, लेकिन नए सत्र का गन्ना मूल्य घोषित नहीं हुआ है। हरियाणा में 430 और पंजाब में 484.50 रुपये प्रति क्विंटल भाव तय किया गया है, जबकि यूपी में अभी पुराने 400 रुपये के भाव पर खरीद हो रही है। ऐसे में किसान सरकार से नए भाव की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले पेराई सत्र 2025-26 में उत्तर प्रदेश में 400 रुपये, उत्तराखंड में 405 और हरियाणा में 415 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य था। नए सत्र में हरियाणा ने 15 रुपये की बढ़ोतरी की है। पंजाब ने भी 484.50 रुपये प्रति क्विंटल भाव घोषित किया है। पड़ोसी राज्यों में बढ़े मूल्य के बाद यूपी के किसानों को भी बढ़ोतरी की उम्मीद है।
विज्ञापन


500 रुपये क्विंटल से कम मंजूर नहीं
भाकियू जिलाध्यक्ष आशीष चौधरी ने कहा कि खाद, बीज, डीजल और मजदूरी महंगी होने से खेती की लागत बढ़ गई है। किसानों को कम से कम 500 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह ने कहा कि चीनी के दाम 60 से 62 रुपये किलो पहुंच गए हैं, जबकि पिछले साल करीब 32 रुपये किलो थे। इसके बावजूद किसानों को उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। सरकार को कम से कम 600 रुपये प्रति क्विंटल भाव घोषित करना चाहिए।

सरकार ही गन्ना मूल्य घोषित करती है। स्थानीय स्तर से कुछ नहीं होता है।प्रयास है कि किसानों को समय पर बकाया गन्रा भुगतान दिया जाए। - रणजीत सिंह, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed