{"_id":"6afdef0361a866c9bd0d661b","slug":"at-times-the-website-got-stuck-and-at-other-times-the-otp-posed-an-obstacle-shamli-news-c-26-1-sal1002-178373-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: कभी वेबसाइट अटकी तो कभी ओटीपी ने रोकी राह, स्वगणना में लोगों को हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: कभी वेबसाइट अटकी तो कभी ओटीपी ने रोकी राह, स्वगणना में लोगों को हो रही परेशानी
Thu, 19 Nov 2026 12:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Thu, 19 Nov 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
शामली। जनगणना के तहत स्वगणना में लोगों को तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कभी वेबसाइट नहीं खुल रही है तो कभी मोबाइल पर ओटीपी नहीं आने से प्रक्रिया अटक रही है। कई बार प्रयास करने के बाद भी लोगों का विवरण पोर्टल पर दर्ज नहीं हो पा रहा है।
स्वगणना के लिए 30 नवंबर तक का समय निर्धारित किया गया है। इस दौरान लोग पोर्टल पर परिवार और आवास से संबंधित जानकारी स्वयं दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद एक दिसंबर से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर पहुंचकर जानकारी जुटाएंगे।
जिजौला के अब्दुल रहमान ने बताया कि वेबसाइट खुलने में काफी समय लग रहा है। मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद ओटीपी नहीं आने से प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है। वहीं, चौसाना के साजिद ने बताया कि नेटवर्क की समस्या और पोर्टल की धीमी गति के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। कई बार जानकारी भरने के बाद भी प्रक्रिया पूरी नहीं होती।
विज्ञापन
एडीएम सत्येंद्र कुमार का कहना है कि ऑनलाइन स्वगणना नहीं कर पाने वाले परिवारों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। एक दिसंबर से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर पहुंचकर मकानों और परिवारों से संबंधित जानकारी जुटाएंगे।
स्वगणना कैसे करें
https://se.census.gov.in/ पोर्टल खोलें।
उत्तर प्रदेश का विकल्प चुनें।
मोबाइल नंबर दर्ज कर ओटीपी से सत्यापन करें।
मकान की लोकेशन और परिवार से जुड़ी जानकारी भरें।
सभी 40 सवालों के जवाब देकर फॉर्म सबमिट करें।
मिलने वाली एसई आईडी सुरक्षित रखें और प्रगणक को उपलब्ध कराएं।