Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   15 years of political exile... hope to end it in 2027

Shamli News: 15 साल का सियासी वनवास... 2027 में खत्म करने की आस

Thu, 19 Nov 2026 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 19 Nov 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
15 years of political exile... hope to end it in 2027
शामली। विधानसभा चुनाव 2027 के विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के सामने अपना खोया जनाधार वापस पाने की चुनौती है। जिले की शामली, थानाभवन और कैराना विधानसभा सीटों पर बसपा पिछले 15 साल से जीत दर्ज नहीं कर सकी है। वर्ष 2012 से 2022 तक हुए तीन विधानसभा चुनावों में पार्टी का खाता तक नहीं खुला। संवाद
विज्ञापन


कैराना : 60 हजार से अधिक वोट पाने वाली पार्टी दो हजार पर सिमटी
कैराना विधानसभा सीट पर वर्ष 2012 में बसपा प्रत्याशी अनवर हसन ने 60,750 वोट हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया था। वर्ष 2022 के चुनाव में प्रत्याशी राजेंद्र सिंह उपाध्याय को महज 2,077 वोट पर संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

थानाभवन : बसपा तीसरे स्थान पर रही
वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में बसपा प्रत्याशी अब्दुल वारिस खान को 50,001 वोट मिले थे और पार्टी तीसरे स्थान पर रही थी। वर्ष 2017 में अब्दुल वारिस खान ने 74,178 वोट हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। हालांकि, 2022 के चुनाव में प्रत्याशी जहीर मलिक को 11,039 वोट मिले और पार्टी फिर तीसरे स्थान पर खिसक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शामली : तीन चुनावों में नहीं खुला जीत का खाता
वर्ष 2008 के परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई शामली विधानसभा सीट पर बसपा अब तक जीत दर्ज नहीं कर सकी है। वर्ष 2012 में पार्टी प्रत्याशी को 45,597 वोट मिले थे। वर्ष 2017 में मोहम्मद इस्लाम को 17,114 और 2022 में बिजेंद्र मलिक को 8,183 वोट मिले। तीनों चुनावों में पार्टी तीसरे स्थान पर रही।
गांव-गांव संपर्क, बूथ मजबूत करने पर जोर
बसपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार जाटव ने बताया कि तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ता सक्रिय हैं। गांव-गांव जनसंपर्क कर लोगों को पार्टी से जोड़ा जा रहा है। बूथ और सेक्टर कमेटियों को मजबूत करने के साथ कैडर कैंप भी लगाए जा रहे हैं।


टिकट के दावेदार भी सक्रिय

बसपा में टिकट के दावेदार भी सक्रिय हैं। जिलाध्यक्ष सुनील जाटव के अनुसार शामली सीट से सुनील जाटव, विकास, अनवर हसन और राजेंद्र उपाध्याय, कैराना से सादिक और परशुराम कश्यप तथा थानाभवन से अनूप सैनी के नाम चर्चा में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed