{"_id":"62a8d76338a8d647ef25dfc7","slug":"there-was-enthusiasm-among-the-great-donors-57-donated-blood-shamli-news-mrt592891471","type":"story","status":"publish","title_hn":"महादानियों में रहा उत्साह, 57 ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महादानियों में रहा उत्साह, 57 ने किया रक्तदान
विज्ञापन

शामली। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से नगर के दिल्ली रोड स्थित आरोग्यम हॉस्पिटल पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में रक्तदान करने वाले लोगों में उत्साह रहा। महिलाएं भी रक्तदान करने में आगे आईं। शिविर में 57 महादानियों ने रक्तदान कर पुनीत कार्य किया।
मंगलवार सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक लॉर्ड विश्वकर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित आरोग्यम हॉस्पिटल पर आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि एसएसपी सुकीर्ति माधव ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। एक यूनिट रक्तदान से कई लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती है। शिविर में कई महिलाएं भी रक्तदान करने के लिए आगे आई है, यह एक स्वस्थ समाज का परिचायक है। सभी लोगों को इस पुनीत कार्य में बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए।
सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने रक्तदान शिविर में पहुंचकर रक्तदाताओं से बातचीत कर जानकारी और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सीएमओ ने कहा कि रक्तदान करने से कई गंभीर बीमारियों से बचाव होता है। इसलिए लोगों को रक्तदान कर जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने में योगदान देना चाहिए। उन्होंने अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित करने की सराहना की। शिविर में उत्साह के साथ 57 महादानियों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
दिव्यांग महिला ने पांचवीं बार किया रक्तदान
शिविर में 46 वर्षीय दिव्यांग बालेश देवी निवासी आर्यपुरी ने पांचवीं बार रक्तदान किया। बैसाखी के सहारे चलकर शिविर में पहुंचीं बालेश ने बताया कि उन्होंने कुछ समय पहले ही मोबाइल पर रक्तदान शिविर का मेसेज देखा तो वह तुरंत ही रक्तदान करने पहुंच र्गइं। कहा कि रक्तदान करने से अगर किसी जरूरतमंद की जान बचती है तो इससे बड़ा पुण्य कार्य नहीं हो सकता। मोहल्ला सलेक विहार निवासी जुनैद ने बताया कि वे जब भी मौका मिलता है रक्तदान अवश्य करते हैं। सड़क हादसों में घायल लोगों की जान खून बहने से ज्यादा होती है। घायलों को समय पर रक्त उपलब्ध हो जाए तो उनकी जिंदगी बच जाती है। इसलिए रक्तदान करना जरूरी है। युवाओं में उत्साह ज्यादा रहा। उनका कहना था कि रक्तदान से बड़ी कोई सेवा नहीं।
महादानियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
शिविर में रक्तदान करने वाले लोगों को अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की तरफ से प्रमाण पत्र दिया गया। एसएसपी सुकीर्ति माधव ने महादानियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
रक्तदान शिविर में इनका रहा सहयोग
शिविर में स्वास्थ्य विभाग से पैथोलॉजिस्ट डॉ. अनुपम सक्सेना, लैब टेक्नीशियन अभिषेक शर्मा, अशोक कुमार, पंकज कुमार, जत्तो देवी, पूर्णिमा व विपिन कुमार, सहारनपुर से मंडल स्तरीय वैन के साथ आए आबिद फारूकी, आरोग्यम हॉस्पिटल लॉर्ड विश्वकर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष अजय बाबू शर्मा, कोषाध्यक्ष एवं मैनेजिंग डायरेक्टर प्रदीप विश्वकर्मा, महासचिव अशोक आर्य, उपाध्यक्ष दिनेश धीमान, कन्हैयालाल, विपिन जांगिड़, विश्वनाथ शर्मा व अशोक कुमार, शिक्षक शिवकुमार धीमान व श्रवण तोमर, सभासद अनिल उपाध्याय और सलमान आदि का सहयोग रहा।

शामली में अमर उजाला फाउडेंशन द्वारा आरोग्यम हॉस्पिटल में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रक- फोटो : SHAMLI

शामली में अमर उजाला फाउडेंशन द्वारा आरोग्यम हॉस्पिटल में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में एस?- फोटो : SHAMLI

शामली में अमर उजाला फाउडेंशन द्वारा आरोग्यम हॉस्पिटल में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रक?- फोटो : SHAMLI

शामली में अमर उजाला फाउडेंशन द्वारा आरोग्यम हॉस्पिटल में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में सी?- फोटो : SHAMLI