{"_id":"61cdf94d5bbf30115351fee7","slug":"there-was-an-attack-on-organizing-the-program-of-the-minister-shamli-news-mrt5714177116","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री का कार्यक्रम आयोजित कराने पर किया गया था हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री का कार्यक्रम आयोजित कराने पर किया गया था हमला
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता। क्षेत्र के गांव बुंटा में बुधवार को दो पक्षों में हुए संघर्ष व पथराव के मामले में पुलिस ने एक पक्ष के एक दर्जन लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपितों की धरपकड़ के लिए दबिश भी दी, लेकिन वे हाथ नहीं आए। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स लगाई गई है।
अफजाल के पुत्र जर्रार ने गढ़ीपुख्ता थाने पर मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा का एक कार्यक्रम अपने आवास पर किया था। इसी के चलते मुस्तफा, मर्तजा व खालिद पुत्रगण मुनफैत उससे व उसके परिजनों से रंजिश रखने लगे थे। इसी रंजिश के चलते मुस्तफा पक्ष के लोगों ने आलम पुत्र मुनीफ के घर पर चढ़कर उन पर पथराव कर दिया। इसी दौरान मुस्तफा व मुर्तजा, खालिद पुत्रगण मुनफैत अपने अन्य परिजनों फरीद पुत्र मुर्तजा, मारूफ पुत्र मुस्तफा, शादाब, महकार पुत्रगण खालिद, वसी पुत्र रियासत, नसीम, अनीस पुत्रगण शफात, आलम पुत्र मुनीफ, शोएब पुत्र फैयाज ने घर में घुसकर पथराव और फायरिंग की थी। आरोपितों ने घर की महिलाओं के साथ भी दुर्व्यवहार किया। पथराव में शोएब पुत्र अलताफ व आसिफ पुत्र जाबिर को गंभीर चोट आई। पुलिस के पहुंचने के बाद उनके पड़ोसी ने बताया कि खेत पर अबरार पुत्र अफजाल को मुस्तफा आदि ने गोली मार दी है और फरार हो गए। वह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और अबरार को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने मुस्तफा, मुर्तजा, खालिद, फरीद, मारूफ, शादाब, महकार, वसी, नसीम, अनीस, आलम व शोएब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एएसपी ने दिए आरोपितों पर कार्रवाई के निर्देश
बुंटा में दो पक्षों में हुए संघर्ष व पथराव के मामले को एसपी ने गंभीरता से लिया है। एसपी के निर्देश पर एएसपी ओपी सिंह ने बृहस्पतिवार को गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली। युवक को गोली वाली जगह का भी निरीक्षण भी किया। थानाध्यक्ष महावीर सिंह को आरोपितों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए। एएसपी ने कहा कि गांव का माहौल खराब करने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित पक्ष के लोगों से भी मुलाकात कर मामले की जानकारी ली। एसएपी ने कहा कि आरोपितों की धरपकड के लिए दबिश दी जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।