फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   There is no place for terrorists in Islam: Madani

दहशतगर्दों की इस्लाम में कोई जगह नहीं : मदनी

Sun, 17 Mar 2019 11:57 PM IST
Deepak Sharma शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो Published by: Deepak Sharma Updated Sun, 17 Mar 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
There is no place for terrorists in Islam: Madani
cultural - फोटो : अमर उजाला
कांधला (शामली)। क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत के मदरसा जामिया बदरूल उलूम में सालाना जलसे का आयोजन किया गया। जलसे में पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों और न्यूजीलैंड की मस्जिद में शहीद हुए नमाजियों को खिराजे अकीदत पेश की गई। जलसे में जमीयत-उलेमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय महासचिव हजरत मौलाना महमूद मदनी ने 57 तलबाओं की दस्तार बंदी की।
विज्ञापन


रविवार को आयोजित जलसे को खिताब करते हुए जमीयत-उलेमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय महासचिव हजरत मौलाना महमूद मदनी ने फरमाया कि इस्लाम दहशतगर्दी और किसी पर भी जुल्म की इजाजत नही देता है। कहा कि दहशतगर्दों और  जुल्म करने वाले की इस्लाम में कोई जगह नहीं है। हजरत मौलाना सलमान उस्ताद देवबंद दारूल उलूम ने फरमाया कि मुसलमानों के पास जिंदगी से भी बड़ी चीज ईमान है।
विज्ञापन


हर चीज बिक सकती है, लेकिन ईमान कभी नहीं बिक सकता है। हजरत मौलाना शौकत अली ने फमाया कि अल्लाह ने जो दौलत हम लोगों की दी है, उस दौलत से हम लोग गरीब, बेसहारा, गरीब लड़कियों की शादी कराने सहित धर्म के नाम पर खर्च करने से सवाब मिलता है। जलसे को मदरसे के प्रबंधक हजरत मौलाना आकिल साहब, हजरत मौलाना नुरूल राशिद साहब सहित आदि लोगों ने खिताब किया। जलसे में हजरत मौलाना महमूद मदनी साहब ने 57 तलबाओं की दस्तार बंदी की। हजरत मौलाना मदनी साहब ने देश में अमनों अमान के लिए दुआ कराई। जलसे में मौलाना अथहर, मौलाना ईसराइल, मुफ्ती इमान, मौलाना तैय्यब, मौलाना दिलशाद, मौलाना खुर्शीद, कारी मुस्तकीम गंगेरू, मौलाना बदरूल हुदा सहित मुस्लिम समाज के गांव और आस पास देहात से बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed