फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Then began the long line on banks

बैंकों पर फिर लगी लंबी लाइन

Tue, 06 Dec 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Tue, 06 Dec 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Then began the long line on banks
public news - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
झिंझाना। सोमवार को बैंक खुले से पहले ही लोगों की लाइन लग गई। दोपहर तक लोगों ने लेन-देन किया। इस दौरान पुलिसकर्मी भी व्यवस्था संभाले रहे। रविवार को अवकाश के कारण बैंक बंद होने से सोमवार को बैंक खुलने पर उपभोक्ताओं की लंबी लाइनें लग गई थीं। भीड़ को  पुलिस कर्मियों ने लाइन में लग कर व्यवस्थित किया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी अवनीश गौतम ने बैंकों का दौरा किया। पंजाब नेशनल बैंक के शाखा मैनेजर सुनील कुमार ने बताया कि सोमवार को उपभोक्ताओं को बीस लाख रुपये वितरित किए गए, वहीं एसबीआई के शाखा प्रबंधक ने भी पच्चीस लाख रुपये उपभोक्ताओं को बांटने की जानकारी दी।
विज्ञापन


बैंकों में नहीं मिले नोट
कैराना। बैंकों में कैश की किल्लत के चलते बैंकों से कैश निकालने वाले परेशान रहे। सरकार ने जहां एक सप्ताह में खाते से 24 हजार रुपये निकालने की छूट दी थी वहीं कुछ बैंकों ने 2 हजार तो कुछ बैंकों ने 4 हजार रुपये की ही निकासी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोटबंदी के 28 वें दिन भी बैंकों के बाहर सुबह से ही लाइनें लग गईं। बैंकों के बाहर भीड़ घटने का नाम नहीं ले रही है। वहीं कैश की कमी के चलते अधिकतर बैंक अपने ग्राहकों को 4 हजार व 2 हजार रुपये निकासी की ही सुविधा दे रहे हैं। सोमवार दोपहर बाद बैंकों में कैश खत्म हो जाने पर कई कई घंटे लाइन में लगे लोग बिना रुपये निकाले लौट गए। 

टोकन दिए जाने के बाद कैश न देकर किया निराश
कैराना।  केनरा बैंक में टोकन दिए जाने के बाद कैश खत्म होने का बहाना करके कैश नहीं दिए जाने का आरोप शाखा प्रबंधक पर लगाया गया है। कैराना निवासी इमरान ने बताया कि वह सुबह पांच बजे से खाते से दस हजार रुपये निकलवाने के लिए ग्राहकों की लाइन में लगा हुआ था।


लाइन में उसके आगे चालीस पचास लोग लगे हुए थे। आरोप है कि वह बैंक में अंदर गए तो बैक कर्मचारियों द्वारा उसे टोकन भी दिया गया। लंच के बाद कैश खत्म होने का बहाना बताकर कैश नहीं दिया गया। कैश न दिए जाने पर नागरिकों द्वारा हंगामा किया गया। बैंक में पांच लाख रुपये  कैश मौजूद था।    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed