फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Theft worth lakhs in three houses including that of a farmer in Buchhakhedi

Shamli News: बुच्चाखेड़ी में किसान समेत तीन घरों में लाखों की चोरी, ग्रामीणों में दहशत

Mon, 10 Jun 2024 03:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 10 Jun 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Theft worth lakhs in three houses including that of a farmer in Buchhakhedi
कैराना। गांव बुच्चाखेडी में शनिवार रात को बदमाशों ने तीन घरों में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। किसान के घर से करीब 13 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और 50 हजार की नकदी चोरी हुई इसके अलावा होमगार्ड के घर से बैटरा और एक अन्य ग्रामीण के घर से मोबाइल फोन चोरी हुआ है। एक रात में तीन चोरी की वारदात होने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर घटना की जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

गांव बुच्चा खेड़ी में रात को किसान मोहकम सिंह के पुत्र इंजीनियर मनीष ने बताया उसकी पत्नी बच्चों के साथ अपने मायके गई हुई है। उनका एक भाई संदीप हिमाचल के शिमला में एसएसबी में तैनात है और दूसरा भाई सेठपाल राजस्थान के कोटा में सीआईएसएफ में तैनात है। दोनों भाइयों की पत्नी और बच्चे उनके साथ रहते है। दोनों भाइयों की पत्नी के जेवर गांव में उनके अलग-अलग कमरों में रखी अलमारी में रखे हुए थे।
विज्ञापन

रात में उनके पिता मोहकम सिंह व माता घर के बराबर में स्थित घेर में सोए हुए थे। मनीष के मुताबिक उसकी बहन ससुराल से आई हुई है, जो अपने बच्चों के साथ छत पर सो रही थी। इस कारण जीने का दरवाजा भी खुला हुआ था। वह घर में सोया हुआ था। रात में चोरों ने उसकी दोनों भाभी की अलमारी के गेट तोड़कर उनके सोने चांदी के जेवर जिनमें गले के दो हार, चार कंगन, दो जोड़ी कुंडल, दो सोने की चेन, दो नथ, दो टीके व चार अंगूठी जिनका वजन करीब 18 तोला है। इसके अलावा आधा किलो चांदी के जेवर और 50 हजार की नकदी चोरी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अलावा गांव के कदम सिंह के घर में चोर घुसे। वहां से केवल उनके हाथ मोबाइल फोन लगा। गांव निवासी होमगार्ड रूबी के घर से चोरों ने बैटरा चोरी कर लिया। होमगार्ड ड्यूटी पर शामली गया था और घर पर ताला लगा हुआ था। चोरी की घटनाओं की जानकारी पर सीओ अमरदीप मौर्य, कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। मनीष की तरफ से कोतवाली में दी गई तहरीर पर पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
चार दिन पहले छुट्टी पर घर पहुंचे मनीष

मनीष ने बताया वह झांसी में इंजीनियर है और चार दिन पहले ही घर आया है। उनका मानना है कि चोर जीने के रास्ते घर के अंदर आए तथा दो अलमारियों के गेट व एक संदूक खोलकर जेवर व नकदी चोरी कर ली, लेकिन रात में परिवार के किसी भी सदस्य की आंख नहीं खुली।


बुच्चाखेड़ी गांव में सुबह चोरी की सूचना मिली थी। पुलिस व फाेरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर जांच की है। मनीष की तहरीर पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीमें लगी है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
- अमरदीप मौर्य, सीओ कैराना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed