फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Theft of copper items and oil from transformer

Shamli News: ट्रांसफार्मर से तांबे का सामान और तेल चोरी

Mon, 08 Jan 2024 12:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Theft of copper items and oil from transformer
ऊन। कस्बे के पुराने बाईपास पर रखे विद्युत ट्रांसफार्मर से चोरों ने तांबे का सामान व तेल चोरी कर लिया। जेई ने मामले की तहरीर पुलिस चौकी पर दी है।
विज्ञापन

शनिवार रात चोरों ने पुराने बाईपास स्थित वाल्मीकि श्मशान में रखे 250 केवी विद्युत ट्रांसफार्मर से तांबे का सामान व तेल चोरी कर लिया। विद्युत विभाग के एसडीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि करीब चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। रात में सप्लाई न चलने पर विद्युत विभाग के कर्मचारी पेट्रोलिंग करते हुए वहां पहुंचे तो मामले की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। विद्युत विभाग के जेई की तरफ से दी गई तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।


ट्रांसफार्मर में पहले भी हो चुकी चोरी : करीब तीन वर्ष पूर्व सर्दियों के दिनों में ही ट्रांसफार्मर से तांबा व तेल चोरी कर लिया गया था। इसके बाद एक बार फिर चोरी का प्रयास किया गया था, लेकिन पुलिस की सजगता के चलते चोर भाग गए थे। बार-बार इसी ट्रांसफार्मर को निशाना बनाया जा रहा है। यह ट्रांसफार्मर श्मशान की चारदीवारी के अंदर रखा है, जिससे बाहर सड़क पर आने जाने वालों को दिखाई नहीं देता। सर्दी अधिक होने के कारण सड़के सुनसान रहती है, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed