{"_id":"68ffc3d2b9096ecb5a0d8a8c","slug":"the-youth-was-accused-of-pressuring-him-to-do-immoral-acts-shamli-news-c-26-1-smrt1048-152344-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: युवक पर अनैतिक कार्य करने के लिए दबाव बनाने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: युवक पर अनैतिक कार्य करने के लिए दबाव बनाने का लगाया आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कांधला। झिंझाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने कांधला क्षेत्र के युवक पर अनैतिक कार्य कराने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया, जिससे पूछताछ की जा रही है। उधर, युवती ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करते हुए कहा कि अगर उसे न्याय नहीं मिला तो वह जहर खाकर आत्महत्या कर लेगी।
युवती ने कांधला थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि गांव असदपुर जिड़ाना निवासी एक युवक ने उससे कुछ समय पहले निकाह किया था। इसके बाद से दोनों साथ रह रहे थे। युवती का आरोप है कि निकाह के बाद युवक ने उस पर अनैतिक कार्य करने का दबाव बनाया। विरोध किया तो युवक ने उसे छोड़ दिया। पुलिस ने युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने युवती और युवक दोनों के परिजनों को थाने बुलाया, लेकिन कोई हल नहीं निकल पाया। युवक ने युवती को साथ रखने से मना कर दिया, जबकि युवती ने युवक के साथ रहने की जिद की। मामला न सुलझने पर पुलिस ने युवती को उसके परिजनों के साथ भेज दिया। युवती पक्ष की तरफ से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। उधर, युवती ने सोशल मीडिया पर अपना वीडियो वायरल कर दिया, जिसमें उसने जहर खाकर आत्महत्या करने की बात कही है।
विज्ञापन
वीडियो में युवती ने युवक और उसके परिजनों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस का कहना है कि युवक शामली में दवा की दुकान पर काम करता है, जबकि युवती किसी होटल में काम करती है। पिछले करीब ढाई महीने से दोनों साथ रह रहे थे। दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई। इस मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। युवती को समझाकर परिजनों के साथ भेजा गया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोप सही पाये जाते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।