{"_id":"5f986a048ebc3e9b874edfc9","slug":"the-world-improves-with-service-and-benevolence-shamli-news-mrt5082520143","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवा और परोपकार से सुधरता है परलोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवा और परोपकार से सुधरता है परलोक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवा और परोपकार से सुधरता है परलोक
शामली। नारायण सेवा संस्थान उदयपुर, राजस्थान एवं मां अमृतानंदमयी देवी कृपा सेवा समिति शामली द्वारा संयुक्त रूप से जरूरतमंदों को राशन का वितरण किया गया। इस अवसर पर अन्य लोगों से भी जरूरतमंदों की मदद का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष अरविंद संगल ने कहा कि जो लोग सक्षम हैं कोरोना महामारी के समय में वह नि:सहाय लोगों की सेवा करें। धन संचय करने वालों को समझना चाहिए कि इससे जीवन नहीं बच सकता है, सेवा व परोपकार करने से परलोक सुधर सकता है।
विशिष्ट अतिथि सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी में गरीब व आर्थिक रूप से तंग परिवारों के सामने समस्या है। उनकी सहायता के लिए अनेक योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। सामाजिक संस्थाएं भी लोगों की मदद के लिए आगे आईं हैं। सीएमओ डा. वीर बहादुर ढाका ने संस्था के कार्य की सराहना की। इस अवसर पर 51 परिवारों को राशन किट वितरित की गईं।
विज्ञापन
मां अमृतानंदमयी देवी कृपा सेवा समिति शामली के अध्यक्ष सुनील गर्ग ने कहा कि संस्था गरीबों की सहायता कर रही है। कार्यक्रम का संचालन मनोज जांगिड़ ने किया। उदयपुर से आए मुकेश शर्मा, नीशू चौधरी, शामली से अमित गर्ग, डॉ. दीपक मित्तल, देवेंद्र सिंह, प्रताप सिंह, संजीव शर्मा, डॉ उमंग अग्रवाल, अशोक आर्य, अमित गर्ग, रवि संगल, संजय बंसल आदि मौजूद रहे।