{"_id":"5fe8d3538ebc3e3c8d3bd0ba","slug":"the-work-of-collectorate-residential-building-jawahar-navodaya-vidyalaya-remained-incomplete-shamli-news-mrt517715152","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलविदा 2020------------------- --अधूरे रहा कलक्ट्रेट- आवासीय भवन, जवाहर नवोदय विद्यालय-","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलविदा 2020------------------- --अधूरे रहा कलक्ट्रेट- आवासीय भवन, जवाहर नवोदय विद्यालय-
विज्ञापन
अलविदा 2020
विकास भवन, बीएसए, कार्यालयों के लिए नहीं मिली अवशेष धनराशि
संवाद न्यूज एजेेंसी
फोटो समाचार
शामली। कोरोना काल के बावजूद नवीन जिला मुख्यालय में कलक्ट्रेट डीएम समेत जिलास्तरीय आवास, जवाहर नवोदय का विद्यालय निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। जिला मुख्यालय पर अधूरे विकास भवन, बीएसए कार्यालय भवन के लिए अवशेष धनराशि अवमुक्त नहीं हुई है। इस साल पुलिस लाइन का नवीन मुख्यालय पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आधारशिला रखी, मगर पुलिस लाइन का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
पूर्वी यमुना नहर के किनारे नवीन जिला मुख्यालय पर गोहरनी गांव के जंगल में कलक्ट्रेट, डीएम समेत जिला स्तरीय अधिकारियों के आवास, जवाहर नवोदय विद्यालय का निर्माण कार्य चल रहा है। 265 एकड़ भूमि में प्रस्तावित जिला मुख्यालय में उत्तर प्रदेश शासन से 30 मार्च वर्ष 2015 में कलक्ट्रेट के लिए 10 करोड़ 48 लाख रुपये का पुनरीक्षित बजट स्वीकृत किया गया था। जिला कलक्ट्रेट के लिए उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण निगम को कार्यदायी संस्था घोषित करते हुए कार्य पूर्ण करने की जिम्मेदारी सौंपी थी, बाद में 29 करोड़ 59 लाख रुपये की धनराशि, उसके बाद 33 करोड़ 63 लाख 46 हजार रुपये का री- इस्टीमेट शासन को भेजा गया था। एक साल पूर्व कैबिनेट बैठक में 29 करोड़ 50 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृति की गई थी। नवीन जिला मुख्यालय का निर्माण कार्य करने का लक्ष्य पहले 2017 और फिर 2018 का निर्धारित किया गया था। पूरे साल 2020 में शासन से कलक्ट्रेट कार्यालय निर्माण के लिए चार करोड़ रुपये की धनराशि मिली है। कलक्ट्रेट कार्यालय निर्माण के लिए 29 लाख 59 लाख 53 हजार रुपये के सापेक्ष 14 करोड़ 9 लाख 53 हजार रुपये की धनराशि अवमुक्त होने के बाद पचास फीसदी कार्य पूरा नही हो पाया है।
-----------
डीएम-अधिकारियों के आवास का कार्य 50 फीसदी कार्य अधूरा
फोटो समाचार
शामली। बधेव के जंगल में 30 मार्च 2015 को डीएम समेत जिलास्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियों की आवासीय कालोनी के लिए शासन से 11 करोड़ 58 लाख रुपये स्वीकृत हुए थे। शासन से 5 करोड़ 62 लाख 42 हजार रुपये अवमुक्त हो चुकी है। पांच सालों में डीएम आवास, दो ब्लाक में पेंट कार्य व एक ब्लाक में सीमेंट कार्य और एक ब्लाक बिना सीमेंट कार्य अधूरा है। डीएम आवास का ज्यादातर कार्य पूरा हो चुका है। डीएम आवास को छोड़कर आवासीय कालोनी की चहारदिवारी भी अधूरी है। अभी तक जिलास्तरीय आवासीय कालोनी का मात्र 76 प्रतिशत कार्य पूरा हो पाया है।
विज्ञापन
--------
जवाहर नवोदय विद्यालय कार्य भी पूरा नहीं
शामली। पिछले दो सालो में नवीन मुख्यालय में भैसवाल गांव के जंगल की भूमि में 25 एकड़ भूमि में 17 करोड़ रुपये की लागत से जवाहर नवोदय विद्यालय का निर्माण कार्य चल रहा है। दो साल में जवाहर नवोदय विद्यालय भवन का 16 स्टाफ क्वार्टर, छह वार्डन आवास, प्रधानाचार्य आवास, प्रशासनिक एकडमिक ब्लाक के 14 कक्ष, चार लैब, 96 बच्चों के छात्रावास, किचन, 25 केवी बिजली घर, विद्यालय का सभागार कार्य तैयार है। मुख्य गेट से लेकर विद्यालय परिसर में सड़क का निर्माण कार्य अधूरा है। विद्यालय के परियोजना प्रबंधक उपेंद्र कुमार ने बताया कि 31 मार्च 2021 तक जवाहर नवोदय विद्यालय का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
-----------
विकास भवन, बीएसए कार्यालय को नहीं मिली अवशेष धनराशि
फोटो
शामली। गोहरनी गांव में विकास भवन कार्यालय पर 11 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। पिछले तीन साल पूर्व नवीन विकास भवन में सभी कार्यालय शिफ्ट हो चुके हैं। अधूरे विकास भवन निर्माण के लिए नौ करोड़ रुपये की अवशेष धनराशि अवमुक्त नहीं हो पाई है। सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने बताया कि विकास भवन के लिए री- इस्टीमेट शासन को जा चुका है। इसी प्रकार गोहरनी गांव में 2016 में 89.66 लाख रुपये की स्वीकृति बीएसए कार्यालय के लिए हुई थी। शासन से अवमुक्त हुई धनराशि से एक मंजिल कार्यालय भवन निर्माण कार्य होने के बाद तीन साल पूर्व तत्कालीन डीएम इंद्रविक्रम सिंह ने नवीन भवन में बीएसए कार्यालय शिफ्ट कर दिया गया था। शासन से धनराशि अवमुक्त न होने पाने अवशेष कार्य अधूरा है।
पुलिस लाइन का शिलान्यास हुआ, जिले को ट्रॉमा सेंटर की सौगात मिली
शामली। 2020 में शासन से पुलिस लाइन का इस्टीमेट शासन को भेजा गया। एक मार्च 2020 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शामली में भैसवाल रोड पर पुलिस लाइन की आधार शिला रखी। कोरोना काल के साल में पुलिस लाइन का शासनादेश गृह विभाग से मंजूरी नही मिली है। शासन से कसंलटेंट भी नियुक्त नहीं हो पाया। उधर थानाभवन में ट्रॉमा सेंटर की भूमि चिह्नित कर ली गई है, वही कैराना- कांधला के बीच पीएसी कैप बटालियन व फायर रेंज के भूमि के सभी बैनामे हो चुके हैं, अभी पीएसी कैप बटालियन कार्यालय भवन और फायर रेंज की स्थापना का बजट पर अमल नहीं हो पाया है।
नवीन जिला मुख्यालय भूमि 265 एकड़
1- जिला कलक्ट्रेट कार्यालय की स्वीकृत धनराशि 29 करोड़ 59 लाख 53 हजार रुपये
- अवमुक्त धनराशि 14 करोड़ 9 लाख 53 हजार रुपये
2 - डीएम कैंपस कालोनी 11 करोड़ 58 लाख रुपये
अवमुक्त धनराशि 5 करोड 62 लाख 42 हजार रुपये
3- जवाहर नवोदय विद्यालय भूमि 25 एकड़
कुल धनराशि 17 करोड़ रुपये