फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The whole life has been made in the name of independence

देश के आजादी के नाम कर दिया संपूर्ण जीवन

Fri, 14 Aug 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
The whole life has been made in the name of independence
गांव पंजोखरा के स्वतंत्रा सैनानी पलटूराम (फाइल फोटो) - फोटो : SHAMLI
देश की आजादी के नाम कर दिया संपूर्ण जीवन
विज्ञापन

शामली, कांधला। क्षेत्र के गांव पंजोखरा निवासी स्वतंत्रता सेनानी पलटू राम ने अपना जीवन देश के नाम कर दिया था। परिवार और क्षेत्र के लोग देश के लिए उनके योगदान पर गर्व करते हैं। देश को आजादी दिलाने के लिए कठिन रास्तों से सफर तय करने के साथ ही वे कई बार जेल भी गए। उन्होंने अपना ज्यादातर जीवन आजाद हिंद फौज में बिताया।

पलटू राम का जन्म तीन जुलाई 1921 को कांधला थाना क्षेत्र के गांव पंजोखरा में हुआ था। उनके दतक पुत्र देवेंद्र ने बताया कि उनमें बचपन से देश की सेवा करना उनका जनून था। परिवार के साथ बैठकर वह आजादी की लड़ाई के किस्से बताते थे। करीब 17 वर्ष की उम्र में वे देश की सेवा करने के लिए अपने घर को छोड़कर निकल गए। जीवन का अधिक समय सिंगापुर में बिताया। देश सेवा करने के लिए शादी भी नहीं की। जब भी परिवार के लोग उन पर शादी के लिए दबाव बनाते तो उनका हमेशा एक ही कथन होता था कि देश की आजादी पहला फर्ज है। वो पूरा होने के बाद सभी आगे आते हैं। अपने जीवन का अधिक समय आजाद हिंद फौज में बिताया और कई बड़े कार्य अपने साथियों के साथ मिलकर फौज में रहते हुए किए। इसमें उन्हें एक बार गंभीर चोटें भी आईं और कई बार वे जेल भी गए। जब वे अपने परिवार के साथ होते तो गांव व परिवार के लोगों को देश की सेवा करने व देश के लिए बलिदान देने की बात करते। 21 जुलाई 2019 को अपने प्राणों को त्याग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed