फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The weather hit wheat sowing

गेहूं के रकबे पर पड़ी मौसम की मार

Sat, 11 Jan 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
The weather hit wheat sowing
शामली। मौसम की मार से इस बार जिले में गेहूं की बुआई बुरी प्रभावित हुई है। किसान खेतों में गेहूं नहीं बो सके। लिहाजा इस बार जिले में गेहूं का रकबा पिछले साल की तुलना में 12 से 15 फीसदी घटने के पूरे आसार हैं।
विज्ञापन

जिले में गन्ने और धान की फसल की कटाई के बाद किसान खेतों में गेहूं की बुआई के लिए खेत तैयार करते हैं। नवंबर शुरू होते ही बुआई शुरू हो जाती है और दिसंबर के पूरे महीने चलती है। पछेती गेहूं भी 10 से 15 जनवरी तक बोया जाता है, लेेकिन इस बार मौसम से पछेती गेहूं की बुआई नहीं हो पा रही है। अब दो दिन हुई बारिश और खराब मौसम की वजह से अगले कुछ दिनों तक भी बुआई की उम्मीद नहीं है। कृषि विभाग के आंकड़ों के इस साल जिले में गेहूं की बुआई का रकबा 48 हजार 924 हेक्टेयर का लक्ष्य शासन से मिला था, लेकिन सात जनवरी जिले में केवल 41 हजार 586 हेक्टेयर में गेहूं की बुआई हुई है। अपर जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक सात हजार 338 हेक्टेयर गेहूं की बुआई नहीं हुई है। खराब मौसम के चलते जिले में इस बार गेहूं की बुआई पिछड़ गई है, जो अभी तक की बुआई की स्थिति के अनुसार 15 प्रतिशत कम है।
विज्ञापन

कोट
जिला कृषि अधिकारी हरिशंकर सिंह ने बताया कि खराब मौसम के चलते शासन द्वारा निर्धारित किया गेहूं का लक्ष्य पूरा होना संभव नहीं है। पिछले साल की अपेक्षा इस साल गेहूं की 15 प्रतिशत बुआई प्रभावित होने की संभावना है। - हरिशंकर सिंह, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या बोले किसान
- पिछले साल दस बीघा भूमि में गेहूं लगाया था, लेकिन इस बार अब तक बारिश और मौसम खराब की वजह से एक बीघा फसल की भी बुआई नहीं हो पाई है। यदि आगे भी मौसम खराब रहा तो गेहूं को लेकर काफी परेशानी हो जाएगी। - मदन चौधरी, इस्माइलपुर
- पिछले साल सात बीघा गेहूं बुआई की थी। इस बार पहले तो शुगर मिल की पर्ची लेट आने के कारण खेत खाली होने में समय लगा और जब खेत खाली हुए तो मौसम साथ नहीं दे रहा है। जिस कारण अब तक गेहूं की बुवाई नहीं हो पाई है। - रजनीश कुमार, ज्ञानामजरा
- हर साल 15 बीघा खेत में गेहूं की खेती करता हूं, लेकिन इस बार अभी तक मात्र छह बीघा ही गेहूं की बुआई हो पाई है। बाकी खेत 15 दिन से खाली पड़ा हुआ है, लेकिन लगातार मौसम खराब होने के कारण गेहूं की बुवाई लगातार पड़ती जा रही है। - ओमकार सिंह, कादरगढ़

- पिछले साल 12 बीघा खेत में गेहूं बोया था, लेकिन इस बाद जब से खेत से गन्ना कटा है, तब से मौसम गेहूं की बुआई के अनुकूल नहीं हुआ है। जिस कारण हमें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। - बलबीर सिंह, हसनपुर लुहारी
जिले के गेहूं का आंकड़ा
गेहूं बुआई का आंकड़ा
सत्र लक्ष्य हेक्टेयर बुआई हुई सात जनवरी तक
2019- 20 48924 41 हजार 586 हेक्टेयर
2018- 19 48655
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed