{"_id":"6696fdf219f5f1ca300445a6","slug":"the-villager-left-on-a-bicycle-to-meet-the-cm-for-justice-shamli-news-c-26-1-sal1002-124601-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: इंसाफ के लिए सीएम से मिलने साइकिल से रवाना हुआ ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: इंसाफ के लिए सीएम से मिलने साइकिल से रवाना हुआ ग्रामीण
विज्ञापन
जलालाबाद। चंदेनामाल गांव में तालाब पर अवैध रूप से कब्जे की शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। इस पर ग्रामीण कंवरपाल मंगलवार सुबह साइकिल पर सवार होकर सीएम से मिलने के लिए लखनऊ के लिए रवाना हो गए। कंवरपाल ने आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोगों ने सरकारी तालाब पर अवैध रूप से कब्जा किया हुआ है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी जाती है। आरोप है कि प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं की जा रही है।
कंवरपाल का कहना है कि इस संबंध में ग्रामीणों ने कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत कर तालाब को कब्जा मुक्त करने की गुहार लगाई, लेकिन आज तक कार्रवाई नहीं की गई। शिकायत का समाधान नहीं होने पर ग्रामीण कंवरपाल अपने भाई अनिल कुमार के साथ साइकिल पर सवार होकर मुख्यमंत्री से गुहार लगाने के लिए रवाना हो गए हैं। कंवरपाल ने साइकिल पर बैनर भी लगाया हुआ है, जिस पर लिखा है इंसाफ न मिलने के कारण साइकिल से लखनऊ यात्रा।