फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The townspeople lashed out at Dandiya Ras

डांडिया रास पर जमकर थिरके शहरवासी

Tue, 08 Oct 2019 06:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 06:24 PM IST
विज्ञापन
The townspeople lashed out at Dandiya Ras
शामली लायंस क्लब क्राउन द्वारा आयोजित डांडिया रास महोत्सव में डांडिया करती महिलाएं। - फोटो : SHAMLI
शामली। मां दुर्गा नवरात्र के मौके पर लायंस क्लब क्राउन की ओर से आयोजित दो दिवसीय डांडिया रास महोत्सव में शहरवासी जमकर थिरके। महिलाओं और युवतियों ने भी जमकर डांडिया खेला।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में आयोजित समारोह का शुभारंभ पूर्व पालिकाध्यक्ष अरविंद संगल ने किया। इसके बाद पंडित श्रीकांत दीक्षित एंड पार्टी के कलाकारों ने कृष्ण लीला, रास लीला, राधा-कृष्ण नृत्य के शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके बाद शहरवासियों ने परिवार के सदस्यों के साथ जमकर डांडिया खेला। महिलाएं और युवतियों की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में शहर के करीब 400 से 500 परिवार शामिल हुए। घनश्याम दास गर्ग, डॉक्टर सुनील माहेश्वरी, विजय संगल, राहुल वर्मा, प्रभात मित्तल, निकुंज जैन, अर्जुन वर्मा का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां दुर्गा का हुआ पूजन
कार्यक्रम में मां का भव्य दरबार लगाया गया था। डॉक्टर नीलेश वशिष्ठ और उनकी पत्नी डॉक्टर अर्चना शर्मा ने पूजन किया। संजय संगल, अनुराधा संगल, प्रदीप और अनीता विश्वकर्मा, अंकुर और श्वेता गोयल, अजय और रेखा संगल ने भी पूजन किया।
गौरव और नंदनी बने सर्वश्रेष्ठ डांडिया कपल
शामली। कार्यक्रम में दस दंपति स्वेच्छा से मंच पर डांडिया नृत्य के लिए पहुंचे। इनमें से सर्वश्रेष्ठ दो दंपति के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें शहर के व्यापारी गौरव और उनकी पत्नी नंदनी ने बाजी मारी। उन्हें सर्वश्रेष्ठ डांडिया कपल चुना गया। इसके अलावा लक्की ड्रा में भाग्यशाली शहरवासियों को भी पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार वितरण अशोक बंसल, अजय गर्ग, सीमा गर्ग, श्रीपाल गोयल, रविंद्र गोयल, नरेश शर्मा, कुशांक और श्ववेता चौहान ने किया।
इन्होंने ने भी खेला शानदार डांडिया
आकांक्षा बंसल, कोमल, मृदुला जैन, मीनू वर्मा, पारूल संगल, रीतू मित्तल, मानसी गोयल, नीति गर्ग, प्रियंका वर्मा, कविता गर्ग, कविता मित्तल, डॉक्टर मीनल वशिष्ठ ने भी शानदार डांडिया खेला और नृत्य किया।

चाट पकौड़ी के लिए चटकारे
कार्यक्रम में डांडिया के साथ चाट और चटकारों का भी पूरा इंतजाम थे। तरह तरह के व्यंजनों के स्टाल लगे थे। टिक्की, चाउमीन, डोसा, चिल्ला, गोलगप्पे, आइस्क्रीम, छोले चावल सहित कई आइटमों के स्टाल लगे थे। इन पर लोगों ने चाट के खूब चटकारे लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed