फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The tempo overturned after colliding with the divider, five girls and women injured

डिवाइडर से टकराकर टेंपो पलटा, पांच छात्राएं व महिला घायल

Sun, 08 May 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
The tempo overturned after colliding with the divider, five girls and women injured
शामली में मेरठ मार्ग पर टेंपो पलटने से घायल छात्रा। - फोटो : SHAMLI
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में गांव सिंभालका के निकट पेट्रोल पंप के सामने असंतुलित हुआ टेंपो डिवाइडर से टकराकर पलट गया। आसपास के लोगों ने उसे सीधा किया। इस हादसे में पांच छात्राएं व एक महिला घायल हो गई।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर को टेंपो शामली से सवारी लेकर बहावड़ी जा रहा था। जब वह मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव सिंभालका से पहले पेट्रोल पंप के निकट पहुंचा, तो वहां ट्रक से बचाव के लिए टेंपो का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से टकराकर पलट गया। टेंपो पलटने पर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर टेंपो को सीधा किया और सवारियों को निकाला। इस हादसे में गांव बहावड़ी की छात्रा आशी, वंशिका, शिखा, नितिका, मीनाक्षी और एक महिला घायल हुई। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल छात्राओं का निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया। इसके बाद परिजन उन्हें घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed