फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The temperature dropped by 7 degrees due to rain

झमाझम बारिश से तापमान 7 डिग्री लुढ़का

Sun, 19 Jun 2022 01:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 01:13 AM IST
विज्ञापन
The temperature dropped by 7 degrees due to rain
शामली में बरसात में छाता लगा कर जाती युवती। - फोटो : SHAMLI
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। झमाझम बारिश ने मौसम सुहावना बना दिया। शुक्रवार देर रात से शनिवार सुबह तक हुई झमाझम बारिश से अधिकतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। जिससे लोगों ने गर्मी से राहत महसूस क्री।
बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव की समस्या से जूझना पड़ा। पिछले दो दिन से बारिश ने लोगों को गर्मी से काफी राहत दिलाई है। शनिवार रात करीब तीन बजे झमाझम बारिश होने लगी। जिससे मौसम में ठंडक बढ़ गई। सुबह लोगों को पंखे और कूलर भी बंद करने पड़े। अधिकतम तापमान 24 घंटे में 37 डिग्री से 30 डिग्री तक पहुंच गया। दोपहर में भी झमाझम बारिश हुई। पूरा दिन आसमान में बादल छाए रहे। बारिश के चलते शहर के विजय चौक, फव्वारा चौक, बड़ा बाजार, गोशाला रोड, माजरा रोड, टंकी रोड, रेलपार, ब्लाक रोड मोहल्ला पंसारियान, किरोडी रोड, गोहरनी, शामली अंडरपास समेत कई क्षेत्रों में पानी भर गया। जिसके चलते लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विवि मेरठ के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के मुताबिक आगामी तीन दिन तक बारिश रूक-रूककर पड़ती रहेगी। जिससे तापमान कम रहेगा। संवाद
विज्ञापन

किसानों के चेहरे बारिश से खिले
झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कई दिन से भीषण गर्मी में किसान फसलों की सिंचाई करते हुए परेशान हो गए थे। तेज धयप में खेतों की नमी कम समय में ही सूख रही थी। अब दो दिन से बारिश होने से किसान खुश हैं। किसान राजेंद्र, अरविंद, पवन, सुभाष आदि का कहना है कि गन्ने, चारे और सब्जियों की फसल को इस बारिश से फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश में ध्वस्त हुआ नाला, जलभराव
गढ़ीपुख्ता। तेज वर्षा के कारण ऊन नगर के मोहल्ला आर्यपुरी में जल निकासी के लिए बना नाला ध्वस्त हो गया। जिससे कई जगह जलभराव की स्थिति बन गई। नगर पंचायत कर्मियों ने नाले से ईंटें निकालकर पानी की निकासी कराई। नगर पंचायत ने मोहल्ला आर्यपुरी में बनाया नाला तेज वर्षा के ध्वस्त हो गया। जिससे पानी की निकासी अवरुद्ध हो गई। कई जगह जलभराव की स्थिति हो गई। सूचना मिलने पर नगर पंचायत कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर नाले से ईंटें निकालकर पानी को सुचारू रूप से चलवाया। नगर पंचायत का पुराने बाईपास मार्ग पर भी बनाया गया नाला कई जगह से ध्वस्त गया है, लेकिन उसकी भी मरम्मत आज तक नहीं कराई गई। बता दें कि यह नाला करीब 15 वर्ष पूर्व बनाया गया था, लेकिन मरम्मत के अभाव में नाला जगह-जगह से टूट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed