फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The system of applying the second dose on every Saturday started

वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने को लोगों नहीं दिखी जागरूकता

Sat, 21 Aug 2021 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
The system of applying the second dose on every Saturday started
हर शनिवार को दूसरी डोज लगाने की व्यवस्था शुरू
विज्ञापन

शामली। जिले में कोरोनारोधी वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने में लोगों ने रुचि नहीं दिखाई। शनिवार को दूसरी डोज के लिए निर्धारित बूथों पर लक्ष्य के सापेक्ष एक चौथाई लोग ही टीका लगवाने पहुंचे। जिले में 1800 के लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 417 लोगों को टीके लगे हैं।
शासन के निर्देश पर सप्ताह में हर शनिवार को वैक्सीन की केवल दूसरी डोज लगाने की नई व्यवस्था शुरू की है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को दूसरी डोज लग सके। शनिवार को पहले दिन सात बूथों पर 45 साल से अधिक लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई। 800 के लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 206 लोगों को टीका लगा। इनमें सबसे कम प्राइमरी शास्त्री स्कूल कैराना के बूथ पर 100 लोगों के लक्ष्य के सापेेक्ष मात्र 10 लोगों को टीके लगे हैं। इन बूथों पर 25.75 प्रतिशत टीकाकरण हुआ और वैक्सीन की 22 वॉयल खर्च हुई।
विज्ञापन

इसी तरह 18 प्लस वाले लोगों को 10 बूथों पर टीकाकरण किया गया। एक हजार के लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 241 लोगों को टीके लगे। सीएचसी कांधला के बूथ पर 100 के लक्ष्य के सापेक्ष मात्र दो लोगों को टीके लग सके। राजकीय पॉलिटेक्निक व सीएचसी कैराना बूथ पर छह-छह लोगों को और प्राइमरी स्कूल मुंडेट बूथ पर सात लोगों को, जिला अस्पताल महिला स्पेशल बूथ पर 12 व सीएचसी थानाभवन बूथ पर 16 लोगों को टीके लगे। सबसे अधिक कुड़ाना सीएचसी पर 84 लोगों को टीके लगे हैं। इस तरह से इन 10 बूथों पर 24.10 प्रतिशत टीकाकरण हुआ और वैक्सीन की 25 वॉयल खर्च हुई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि दूसरी डोज लगने का शनिवार को पहला दिन था। लक्ष्य के सापेक्ष कम लोग दूसरी डोज लगवाने पहुंचे। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से प्रचार प्रसार कर लोगों को दूसरी डोज लगवाने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। अगले शनिवार को दूसरी डोज लगवाने वाले लोगों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed