फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The Sun seeks out the heart

सूर्य को अर्घ्य देकर मांगी मनोकामना

Sun, 14 Jan 2018 11:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली Updated Sun, 14 Jan 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
The Sun seeks out the heart
cultural - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। जिले में मकर संक्रांति पर जगह-जगह धार्मिक संस्थाओं की ओर से खिचड़ी का प्रसाद वितरण किया गया। सुबह के समय महिला-पुरुषों ने सूर्य को अर्घ्य देकर मनोकामनाएं मांगी। सुहागिनों ने अपनी सास-ससुर और जेठ-जेठानियों को उपहार के रुप में कपड़े और खिचड़ी का प्रसाद वितरण किया। सास ने बहुओं की मंगल कामनाएं करते हुए शुभाशीष दिया।
विज्ञापन


श्री रामलखन सेवा समिति की ओर से महाराजा अग्रसेन पार्क में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके शुभारंभ किया। खिचड़ी का वितरण किया गया। इस मौके पर यशपाल पंवार, गिरधारी लाल नारंग, सतीश कुमार, निवास गोयल, अनिल कुमार गोयल, संस्थापक सदस्य राजकुमार तायल, अवनीश संगल, संदीप मित्तल, अजय गर्ग, राजकुमार बालियान, खुशीराम अरोड़ा, सचिन मित्तल, मनोज गोयल, संजय ऐरन, राजेश सैनी, विवेक जैन, मुकुट मोहन संगल, श्रीपाल गोयल, मुकेश गर्ग, प्रदीप बंसल, अशोक गोयल, राजेंद्र टाटा, विवेक बंसल, पंकज गुप्ता, सचिन मित्तल, मीनू भगत मौजूद रहे।
विज्ञापन


मेरठ- करनाल रोड पर माता अमृतानंदमयी देवी कृपा सेवा समिति की ओर से संस्था के अध्यक्ष सुनील कुमार के प्रतिष्ठान पर खिचड़ी का वितरण किया गया। इसमौके पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित गोयल, कमल बंसल, ज्ञानप्रकाश मित्तल, रविंद्र गर्ग, संस्थापक अमरीश संगल, सुनील गर्ग, अमित गर्ग, दीपक मित्तल, डाक्टर उमंग अग्रवाल, अशोक आर्य, रामवतार संगल, नितीश गर्ग, अमित गर्ग, सोनू एवं सौरव शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौशाला रोड बड़ी माता मंदिर में मां शाकंभरी देवी सेवा दल की ओर से गरीब असहायों को खिचड़ी का वितरण किया गया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष नंद किशोर मंगल, सचिव राहुल कुच्छल, कोषाध्यक्ष नवीन बंसल, राजेंद्र गर्ग, अविनाश कुमार संगल, संजीव, विनोद वर्मा, विपिन गर्ग, विशाल ऐरन मौजूद रहे। शहर के गांधी चौक बड़ा बाजार में हिंदू रक्षा सेना की ओर से मकर संक्रांति पर खिचड़ी का वितरण किया गया। इस मौके पर जिला संयोजक सुरेश राणा, जिला अध्यक्ष कुलदीप गौड़, राजेश बजाज, राजू गिरी, अरुण सैनी, अंकुर बंसल, अमित राणा, अनुज मेहरा, बासु, टीकू गोस्वामी, रविंद्र मुंडेट, विकास राजपूत, विकास शर्मा, संदीप उपाध्याय, अंकित बेदी, अजय कश्यप, पंकज कश्यप, संजय, सोनू चौहान, रवि कश्यप, मीरा चावला, सोनू चावला, अनुज राणा, विक्रांत भारद्वाज का सहयोग रहा।

इसके अलावा हरदेव नगर, कांशीराम आवास कॉलोनी, कुष्ठ आश्रम में उत्तर प्रदेश जाट महासभा की ओर खिचड़ी का वितरण किया गया। इस दौरान महासभा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह निर्वाल, इंद्रपाल प्रधान, संसार सिंह, सतवीर, प्रमेंद्र निर्वाल, बिट्टू, रणवीर सिंह, हर्ष निर्वाल का सहयोग रहा।


उधर, चौसाना में क्षेत्र में मकर संक्रांति पर अलग अलग जगह खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। रविवार को चौसाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में मकर संक्रांति का त्योहार बड़े ही उत्साहपूर्वक हुआ। सुबह के समय सभी ने स्नान करते हुए भगवान सूर्य का अर्ध देकर मनोकामना मांगी। वहीं गाय माता को आटे के पेड़े बनाकर भोग कराया। जिसके बाद सभी जगह खिचड़ी का प्रसाद बनाते हुए वितरित किया। सभी ने खिचड़ी का प्रसाद गृहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed