फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The students were informed about the rules of the Scout GuideThe students were informed about the rules of the Scout Guide

Shamli News: विद्यार्थियों को दी स्काउट गाइड के नियमों की जानकारी

Thu, 20 Apr 2023 04:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Apr 2023 04:42 PM IST
विज्ञापन
The students were informed about the rules of the Scout GuideThe students were informed about the rules of the Scout Guide
-सेंट आरसी काॅलेज में स्काउट गाइड शिविर का दूसरा दिन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। सेंट आरसी कॉलेज में चल रहे पांच दिवसीय स्काउट एवं गाइड शिविर के दूसरे दिन बीएड द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को स्काउट गाइड नियमों की जानकारी दी।

कॉलेज में बृहस्पवितार को शिविर की शुरुआत झंडा गीत से हुई। मुख्य प्रशिक्षक जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) सुरेश कुमार ने विद्यार्थियों के जीवन और दैनिक क्रियाओं की जानकारी दी। उन्होंने स्काउट गाइड नियमों की आवश्यकता, लाभ और उनके महत्व आदि के बारे में बताया। प्राचार्य सत्येंद्र कुमार ने वन के महत्व के बारे में बताते हुए प्रत्येक नागरिक को अपने जन्म दिवस पर एक पौधा लगाने के लिए प्रोत्साहित किया। जिला समन्वयक कपिल कुमार ने विभिन्न प्रकार की गांठे लगाना, तंबू बनाना, आपातकाल में प्राथमिक चिकित्सा और भोजन की व्यवस्था के बारे में विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया। शिविर संचालक ने छात्रों को पेड़ संबंधी संकेतों, पत्थरों पर संकेत व घास आदि के संकेतों से अवगत कराया और कहानी के माध्यम से विद्यार्थियों को सदमार्ग पर चलने व राष्ट्र सेवा का पाठ पढ़ाया। इस अवसर पर डॉ. नितिन वत्स, सोनू मलिक, उत्तरा शर्मा, इकराम, रेगन, नवनीत, दिनेश, राशिद, संजय और सावन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed