{"_id":"65ac3c0fd5fbade3ee04aa8d","slug":"the-son-in-law-had-got-the-old-woman-murdered-by-giving-a-betel-nut-worth-rs-2-lakh-shamli-news-c-26-1-sal1002-15310-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: दामाद ने दो लाख रुपये की सुपारी देकर कराई थी वृद्धा की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: दामाद ने दो लाख रुपये की सुपारी देकर कराई थी वृद्धा की हत्या
विज्ञापन
शामली। गांव दथेड़ा में 20 दिन पहले वृद्धा की गला दबाकर हत्या करने का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस का कहना है कि दामाद ने दो लाख रुपये की सुपारी देकर महिला की हत्या कराई थी। इस मामले में दो आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं जबकि दामाद समेत तीन आरोपी अभी फरार है।
गांव दथेड़ा में एक जनवरी को 65 वर्यीय कौशल्या की गला घोटकर हत्या कर दी गई थी। शुक्रवार की शाम को झिंझाना पुलिस ने वृद्धा की हत्या में सन्नी निवासी नांगल थाना थानाभवन को गिरफ्तार किया था। इसके बाद सकौती के जंगल में मुठभेड़ के दौरान प्रमोद निवासी गांव बलवाखेड़ी जिला मुजफ्फरनगर घायल हो गया था, जिसे पुलिस ने तमंचे व बाइक समेत गिरफ्तार कर लिया था। मौके से उसका साथी उसी के गांव का सोनू मौेके से भागने में कामयाब हो गया था। शनिवार को एएसपी संतोष सिंह ने बताया मृतका कौशल्या का एक पुत्र सात-आठ साल पहले लापता हो गया था। उसका आज तक पता नहीं चल सका। महिला ने सात बीघा जमीन बेच दी थी। उसके दामाद विपिन निवासी जलालाबाद को आशंका था कि उसकी सास बाकी बची हुई 30 बीघा भूमि को न बेच दे। इसी के चलते विपिन ने उसकी हत्या के लिए सन्नी को दो लाख रुपये की सुपारी दी थी। इसके बाद सन्नी ने अपने दोस्त संजय, प्रमोद, सोनू व सन्नी के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। एएसपी ने बताया कि इस मामले में प्रमोद व सन्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि संजय, सोनू व विपिन फरार है, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
-- -
संजीव शर्मा
फरार बदमाश की पहचान सोनू निवासी बलवा खेड़ी के रूप में हुई। एएसपी संतोष सिंह ने बताया की पकड़े गए बदमाश से पूछताछ में बताया की दामाद विपिन निवासी जलालाबाद ने ही सुपारी देकर कौशल्या की हत्या कराई थी। जमीन के लालच में दामाद ने हत्या की साजिश को रचा। पकड़े गए बदमाश के कब्जे से तमंचा व बाइक बरामद हुई है।