{"_id":"6afcab73b7527224cb04b450","slug":"the-scourge-of-malnutrition-childhood-falling-ill-before-it-can-even-grow-up-shamli-news-c-26-1-sal1002-178286-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: कुपोषण की मार... बड़ा होने से पहले बचपन हो रहा बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: कुपोषण की मार... बड़ा होने से पहले बचपन हो रहा बीमार
Wed, 18 Nov 2026 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 18 Nov 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
शामली। जिले में कुपोषण बच्चों के बचपन पर भारी पड़ रहा है। आंगनबाड़ी केंद्रों की ग्रोथ मॉनिटरिंग रिपोर्ट में बड़ी संख्या में बच्चे कुपोषण की श्रेणी में मिले हैं। अक्तूबर के आंकड़ों के अनुसार जिले में 312 बच्चे अतिकुपोषित और 1292 बच्चे कुपोषित मिले हैं। इसके अलावा करीब 500 बच्चों में खून की कमी भी सामने आई है। छह महीने के आंकड़ों में अतिकुपोषित बच्चों की संख्या में उतार-चढ़ाव बच्चों के पोषण स्तर को लेकर चिंता बढ़ा रहा है।
बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की सर्वे रिपोर्ट के अनुसार मई 2026 में जिले में 180 बच्चे अतिकुपोषित और 1560 बच्चे कुपोषित थे। जून में अतिकुपोषित बच्चों की संख्या 217 हो गई। जुलाई में यह घटकर 181 और अगस्त में 138 रह गई। सितंबर में अचानक बढ़कर 314 हो गई। अक्टूबर में भी 312 बच्चे इस श्रेणी में मिले। दूसरी ओर, कुपोषित बच्चों की संख्या मई के 1560 से घटकर अक्टूबर में 1292 रह गई। यानी सामान्य कुपोषण के आंकड़ों में कमी आई, लेकिन गंभीर कुपोषण के मामले अब भी बड़ी चुनौती बने हुए हैं। संवाद
99.41 प्रतिशत बच्चों की हुई ग्रोथ मॉनिटरिंग
सितंबर की ग्रोथ मॉनिटरिंग रिपोर्ट के अनुसार जिले में शून्य से पांच वर्ष तक के 71,416 बच्चे आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत हैं। इनमें से 70,997 बच्चों की लंबाई और वजन का मापन किया गया। इस तरह 99.41 प्रतिशत बच्चों की जांच हुई। जांच में 314 बच्चे गंभीर तीव्र कुपोषण (एसएएम) और 1,021 बच्चे मध्यम तीव्र कुपोषण (एमएएम) की श्रेणी में मिले।
विज्ञापन
थानाभवन में सबसे ज्यादा अतिकुपोषित बच्चे
ब्लॉकवार आंकड़ों में थानाभवन में सबसे अधिक 97 बच्चे गंभीर कुपोषण की श्रेणी में मिले। कांधला में 78, ऊन में 64, कैराना में 41 और शामली ब्लॉक में 34 बच्चे दर्ज किए गए। वहीं, मध्यम कुपोषण के मामले में कांधला में 218, ऊन में 216, थानाभवन में 201, शामली में 195 और कैराना में 191 बच्चे मिले।
500 बच्चों में खून की कमी
कुपोषण के साथ करीब 500 बच्चों में खून की कमी भी पाई गई है। इससे उनके शारीरिक विकास पर असर पड़ने की आशंका है। बच्चों को संतुलित भोजन, आयरन युक्त आहार और नियमित स्वास्थ्य जांच की जरूरत है।
आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों की नियमित ग्रोथ मॉनिटरिंग कराई जा रही है। अतिकुपोषित और कुपोषित बच्चों को चिह्नित कर उनके पोषण स्तर में सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं। अभिभावकों को पौष्टिक आहार और स्वास्थ्य देखभाल के प्रति जागरूक किया जा रहा है। - यामिनी रंजन, जिला कार्यक्रम अधिकारी