फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The school was locked, the students swept it

Shamli News: स्कूल में ताला, विद्यार्थियों ने लगाई झाड़ू

Wed, 02 Jul 2025 12:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
The school was locked, the students swept it
शामली। गर्मियों की छुट्टी के बाद मंगलवार को स्कूल खुले। शिक्षा विभाग ने स्कूलों में शानदार तैयारियों और बच्चों के स्वागत के दावे किए थे। विद्यालयों में उत्सव जैसा माहौल बनाने के निर्देश शिक्षा महानिदेशक ने दिए थे लेकिन हालात एकदम उलट नजर आए। कहीं स्कूलों में बच्चे झाड़ू लगाते मिले, तो कहीं आठ बजे के बाद भी स्कूलों ताले लटके नजर आए। खीर व हलवे के स्थान पर दाल-चावल खिलाकर ही काम चला दिया। हालांकि कुछ स्कूलों में बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया और फूल और गुब्बारे भेंट किए। शामली ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कुरमाली में विद्यार्थी कमरे में झाडू लगाते नजर आए। प्रधानाध्यापक शालू कुमार से बताया कि बच्चों को दाल-चावल दिया जाएगा। खीर या हलुवा देने के कोई आदेश नहीं मिले। कन्या जूनियर हाईस्कूल में बच्चे बिना स्वागत के अंदर जाते नजर आए। पंजीकृत 172 बच्चों में से केवल छह बच्चे मौके पर मिले। प्रधानाध्यापिका पुष्पा, सहायक अध्यापक सुधीर, शालू मौके पर मिले।
विज्ञापन

मिड-डे मील में बच्चों को खीर खिलाई गई। कंपोजिट विद्यालय आदमपुर में बच्चों का मुख्य द्वार पर तिलक लगाकर औ फूल देकर स्वागत किया। पंजीकृत 114 में से केवल 11 विद्यार्थी आए थे। कैराना ब्लॉक के कंपोजिट कन्या जूनियर हाईस्कूल सुबह 8: 10 बजे बंद था। गेट पर ताला ला था,जबकि स्कूल का समय 8 बजे का है। बाबरी के प्राथमिक विद्यालय बंतीखेड़ा में बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

बाबरी के प्राथमिक विद्यालय में गुब्बारे व पुष्प देकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया।
जलालाबाद, झिंझाना, थानाभवन, ऊन में छात्र संख्या रही कम : प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में 380 में से केवल 87 उपस्थित मिले। प्रधानाध्यापिका गीता ने बताया कि बरसात के कारण बच्चे कम आए। बच्चों को तिलक लगाया और उनके लिए वेलकम चार्ट बनाए गए। झिंझाना के उच्च प्राथमिक विद्यालय काशीराम काॅलोनी में पंजीकृत 185 में से 68 बच्चे पहुंचे। स्कूल के मुख्य गेट पर फूलों से वेलकम लिखा गया और बच्चों का तिलक लगाकर स्कूल के अंदर प्रवेश कराया। थानाभवन के प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में बच्चों पर पुष्प वर्षा की। स्कूल में पंजीकृत 303 बच्चों में से 140 उपस्थित रहे। प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में 380 में से 126 उपस्थित मिले। शिक्षिका रजनी मेडिकल अवकाश पर मिली। यूनुसपुर में बच्चोें का ढोल नगाड़ों से स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed