फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The same voice is rising, the incident should be revealed right

उठ रही एक ही आवाज, घटना का हो सही खुलासा

Sun, 05 Jan 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
The same voice is rising, the incident should be revealed right
शामली की पंजाबी कॉलोनी में अजय पाठक के आवास पर डायरी में साइन करते कैबिनेट मंत्री। - फोटो : SHAMLI
शामली। पंजाबी कालोनी में पांच दिन पूर्व हुए अजय पाठक परिवार के जघन्य हत्याकांड में पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए राजनीतिक, सामाजिक और गणमान्य लोगों का तांता लगा रहा। सभी ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दुख व्यक्त किया। इस दौरान सभी की एक ही आवाज उठी कि घटना का सही खुलासा होना चाहिए।
विज्ञापन

पांच दिन पूर्व 31 दिसंबर की शाम को पंजाबी कालोनी में भजन गायक अजय पाठक, उनकी पत्नी स्नेहा पाठक, बेटी वसुंधरा के शव उनके मकान में खून से लथपथ हालत में मिले थे। उसी दिन देर रात में पानीपत में अजय की कार जली हालत में मिली थी। कार की डिग्गी में अजय के बेटे का शव अधजली हालत में बरामद हुआ था। इस जघन्य हत्याकांड की जानकारी लेने के लिए और पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई है। शनिवार को भी सुबह से ही लोगों का पीड़ित परिवार से मिलकर ढांढस बंधाने और शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का आना-जाना लगा रहा। भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल, भाजपा के पउप्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव सिक्का, अजय संगल, हरवीर मलिक, जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान, पुनीत द्विवेदी, अशोक निर्वाल, हरीश धवन, राजन बत्रा, अनुराग शर्मा, व्यापारी नेता अंकित गोयल, भाकियू के प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार, भाकियू जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान, जिला उपाध्यक्ष संजीव राठी, नगराध्यक्ष योगेंद्र पंवार, विपिन राणा प्रधान गोहरनी, महाराज सिंह, सुरेंद्र आर्य, अनिल गोयल, अजय संगल, सुखचैन वालिया, ब्रजमोहन शर्मा, रमन बत्रा, जगमोहन शर्मा आदि ने पहुंचकर पीड़ित परिजनों से मिलकर उन्हें हर तरह का सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

शामली पंजाबी कॉलोनी में मृतक अजय पाठक के आवास पर लगी भीड

शामली पंजाबी कॉलोनी में मृतक अजय पाठक के आवास पर लगी भीड- फोटो : SHAMLI

शामली पंजाबी कॉलोनी में घटना घटना के आपस में चर्चा करती महिलाएं

शामली पंजाबी कॉलोनी में घटना घटना के आपस में चर्चा करती महिलाएं- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed