{"_id":"639a14e7ef15ab2ec96b1eb0","slug":"the-road-to-chandanpur-is-bad-for-12-years-shamli-news-mrt6177623102","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: 12 वर्ष से चंदनपुर का रास्ता बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: 12 वर्ष से चंदनपुर का रास्ता बदहाल
विज्ञापन
झिंझाना के चंदनपुरी गांव में टूटे केरटू बाईपास पर जानकारी देता नवाब अली
- फोटो : SHAMLI
चंदनपुर का रास्ता 12 वर्ष से बदहाल
शामली, झिंझाना। चंदनपुरी का मुख्य मार्ग पिछले 12 वर्षों से बदहाल है। यह रास्ता कस्बे में आने जाने का दूसरा मुख्य मार्ग है। यहां से दर्जनों गांव के स्कूली बच्चों के साथ-साथ रोजमर्रा के कार्यों के लिए इसी रास्ते से हजारों ग्रामीण कस्बे में आते हैं। रास्ते का निर्माण न होने से ग्रामीणों में पीडब्ल्यूडी के प्रति रोष है।
कस्बे के बिडौली स्टैंड के पास से होकर गुजर रहा केरटू बाईपास मेरठ-करनाल मार्ग से जुड़ता है। जिसकी हालत गहरे गड्ढे होने के कारण बदतर है। जिससे ओदरी, अशरफ पुर, जैनपुर, चौतरा, फतेहपुर, वेदखेड़ी, बीबीपुर, मंसूरा, लक्ष्मणपुरा, पटनी प्रतापपुर, केरटू आदि गांव के स्कूली बच्चे गंदे पानी से होकर जाने को मजबूर हैं। वहीं बस्ती के लोग गंदगी के कारण संक्रमण रोगों के फैलने से भयभीत हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान भी गंदगी से निजात दिलाने तथा सफाई व्यवस्था की ओर ध्यान नहीं दे रहा है। टूटी सड़क की ओर से पीडब्ल्यूडी विभाग आंखें बंद किए हुए हैं।
ग्रामीण नवाब अली ने पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों पर रोष जताते हुए कहा कि इस बाईपास पर पिछले 12 वर्षों से भी अधिक समय से कोई मरम्मत कार्य नहीं हुआ है। जिससे इसकी हालत बदतर हो गई है। स्कूल जाने वाले बच्चों को गंदे पानी से होकर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
डॉ. कय्यूम का कहना है कि बार-बार इस रोड को ठीक कराने के लिए विभाग के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों को दर्जनों बार प्रार्थना पत्र दे चुके हैं, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। मंगलवार की सुबह दर्जनों ग्रामीणों में हसन, फरीद, यासीन, मुनव्वर, सलमू रहीसू आदि ने इस टूटे रास्ते को लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
इस संबंध में पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिशासी अभियंता संत गुप्त ऋषि ने कहा कि एक माह के अंदर ही इस बाईपास पर कार्य शुरू कराया जाएगा।

झिंझाना के चंदनपुरी गांव में टूटे केरटू बाईपास पर जानकारी देता डॉ. कय्यूम।- फोटो : SHAMLI

झिंझाना के चंदनपुरी गांव में टूटे केरटू बाईपास पर भरा गंदा पानी।- फोटो : SHAMLI

झिंझाना के चंदनपुरी गांव में टूटे केरटू बाईपास पर भरा गंदा पानी- फोटो : SHAMLI