{"_id":"5f7a14378ebc3e9bf851f622","slug":"the-road-built-ten-times-now-needs-improvement-shamli-news-mrt504519545","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस पहले बनी सड़क को अब सुधार की दरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस पहले बनी सड़क को अब सुधार की दरकार
विज्ञापन
ौसाना थानाभवन मार्ग की टूटी सडक पर गुजरता बाइक सवार
- फोटो : SHAMLI
चौसाना। थानाभवन मार्ग को जोड़ने वाला करीब दो किलोमीटर लंबा चौसाना बाईपास बदहाल हो गया है। करीब दस साल पहले बनाई गई सड़क की ओर किसी ने पलटकर नहीं देखा। हालात यह है कि सड़क पर दो-दो फिट गहरे गड्ढे हैं और जलभराव के कारण कई जगह तालाब नजर आता है। यह बाईपास मार्ग गंगोह-सहारनपुर मार्ग को भी जोड़ता है। सड़क निर्माण कराना तो दूर इसके गड्ढे भरने का भी काम नहीं किया गया है।
थानाभवन मार्ग के चौसाना बाईपास का निर्माण करीब दस वर्ष पूर्व हुआ था। बाईपास से हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तराखंड आने-जाने वाले वाहन गुजरते हैं, लेकिन लंबी दूरी तय करने के बाद बाईपास पर वाहनों के पहिये रुक जाते हैं। करीब दो किलोमीटर लंबे बाईपास मार्ग पर दो-दो फीट गहरे गड्ढे बने हुए हैं, जिनके कारण वाहनों का यहां से गुुजरना मुश्किल रहता है। क्षेत्र के लोगों ने इसकी मरम्मत के लिये कई बार उच्चाधिकारियों को शिकायत की। मुख्यमंत्री के ऑनलाइन शिकायत पोर्टल पर भी फोटो के साथ शिकायतें की गईं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
---------------
सड़क तो कहीं नजर नहीं आती
सड़क की हालात खस्ता है। गड्ढों के कारण सड़क ही नजर नहीं आती। हर तरफ गड्ढे हैं। अधिकारी और जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान नहीं देते हैं। - मुकेश सिंघल, चौसाना
विज्ञापन
---------
अधिकारियों से करते हैं शिकायत
- जब भी प्रशासनिक अधिकारियों से मिलते हैं, तभी सड़कों की बदहाली और इनकी मरम्मत के लिए बातचीत होती है। क्षेत्र की सड़कों की ओर कोई भी ध्यान नहीं देता और न ही सरकार के सड़क गड्ढा मुक्त अभियान का कोई असर दिखता है। - अजेश मित्तल, नगराध्यक्ष, व्यापार मंडल
-----------
अक्सर हो जाता है हादसा
- सड़क के गड्ढों के कारण साइकिल से चलना भी मुश्किल हो जाता है। बरसात के दिनों में हालात सबसे बदतर थे। कई बार वाहन सवार गिरकर घायल हो चुके हैं। - जावेद, चौसाना
------------
दिखाई नहीं देता गड्ढा मुक्त अभियान
- सरकार का स्वच्छता और सड़कों के गड्ढा मुक्त अभियान का असर कहीं नजर नहीं आता है। बाईपास से अलग-अलग प्रदेशों से लोग आते-जाते हैं। जो इस बाईपास से गुजर जाता है वह दोबारा यहां से गुजरना पसंद नहीं करता है। बाईपास ही हालात बेहद खराब है। - संदीप कुमार, चौसाना

चौसाना थानाभवन मार्ग की टूटी सडक पर भरा पानी- फोटो : SHAMLI