{"_id":"68bf34e0f366282af2039bf2","slug":"the-road-accident-jeep-is-missing-from-the-police-station-sp-handed-over-the-investigation-to-co-shamli-news-c-26-1-sal1002-149214-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: सड़क हादसे की जीप थाने से गायब, एसपी ने जांच सीओ को सौंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: सड़क हादसे की जीप थाने से गायब, एसपी ने जांच सीओ को सौंपी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कांधला। सड़क हादसे के बाद थाने में खड़ी एक जीप के गायब होने के मामले में एसपी ने संज्ञान लेते हुए जांच सीओ कैराना को सौंपी है। सीओ ने थाने पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन की और एसपी को रिपोर्ट सौंप दी है।
गांव गंगेरू निवासी इंतजार ने 1999 में जीप खरीदी थी। जीप का संचालन कांधला-बुढ़ाना मार्ग पर सवारी के लिए किया जाता था। साल 2014 में चालक अरविंद कांधला से बुढ़ाना जा रहा था, तभी भभीसा के निकट जीप की टक्कर बाइक सवार से हो गई। हादसे में नरेश (लिलौन) और गुड्डू (ढोला) की मौत हो गई, जबकि गुलाब (ढोला) गंभीर रूप से घायल हुआ।
घटना के संबंध में पीड़ित पक्ष ने चालक अरविंद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तब से जीप थाने में खड़ी थी। हाल ही में थाने में निर्माण कार्य के दौरान कई वाहनों को बाहर खड़ा किया गया था, जिनमें यह जीप भी शामिल थी। पीडित़ ने जीप के चोरी होने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। पुलिस के अनुसार, कुछ वाहनों की नीलामी की गई थी, और जीप भी उसी दौरान कबाड़ी द्वारा ले जाई गई।
विज्ञापन
एसपी ने पूरे प्रकरण की जांच सीओ कैराना श्याम सिंह को सौंपी। सीओ ने बताया कि जांच जारी है और पूरी रिपोर्ट एसपी को प्रेषित की जाएगी।